बांग्लादेश महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women's World Cup 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, देखें किसे मिला मौका

Bangladesh Squad for Women's World Cup: वनडे वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम का कप्तान निगार सुल्ताना को बनाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh Squad for Women's World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप में निगार सुल्ताना जोटी की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। निगार जोटी ने 2022 के वर्ल्ड कप में भी बांग्लादेश की टीम का नेतृत्व किया था। उन्हें फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं इस वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर रुबिया हैदर को भी शामिल किया गया है। वो इस टूर्नामेंट में ही अपना वनडे डेब्यू करेगी। रुबिया हैदर अभी तक बांग्लादेश के लिए 6 टी20 मुकाबले में खेली है। इस टीम में निशिता अख्तर निशि और सुमैया अख्तर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दोनों ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था।

टीम में युवा खिलाड़ियों को दी गई तवज्जो

मलेशिया टूर्नामेंट के दौरान टीम की कप्तानी करने वाली सुमैया ने मार्च 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। टीम की सबसे युवा सदस्य निशिता ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से दो वनडे मैच खेले हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की महिला टीम की मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद मंसूर कि निशिता अभी काफी युवा हैं, लेकिन वह बहुत समझदारी से गेंदबाजी करती हैं।

मुख्य चयनकर्ता ने क्या कहा?

वह लगातार अच्छी गेंदबाजी करती हैं, दबाव में शांत रहती हैं और खास तौर पर बाएं हाथ की बल्लेबाज़ों को रोकने में माहिर हैं। इसी वजह से उन्हें टीम में मौका मिला है। हमें भरोसा है कि यह अनुभव उनके लिए फायदेमंद होगा और हमारी स्पिन गेंदबाज़ी को मज़बूती देगा। वहीं सुमैया पिछले कुछ समय से चयन के करीब थीं। वह क्रीज़ पर टिककर खेलने की क्षमता रखती हैं और जरूरत पड़ने पर तेज़ी से रन भी बना सकती हैं। उनकी बल्लेबाज़ी क्षमता और शानदार फील्डिंग की वजह से वह टॉप ऑर्डर में हमें एक ऑलराउंड विकल्प देती हैं।

बांग्लादेश श्रीलंका में करेगी अपने अभियान की शुरुआत

बांग्लादेश अपने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। टूर्नामेंट से पहले, बांग्लादेश 25 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका और 27 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैचों के ज़रिए तैयारी करेगा।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुबिया हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर मघला, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल