एक्ट्रेस जुबाब के प्यार में पड़े बाबर आजम?(Image- Social Media) 
क्रिकेट

एक्ट्रेस जुबाब के प्यार में पड़े बाबर आजम? दोनों का VIDEO हुआ वायरल, अब जुबाब ने कही ये बात

Babar Azam Zubab Rana Linkup: क्रिकेट और शोबिज वर्ल्ड का एक दूसरे से हमेशा गहरा नाता रहा है। कुछ वक्त पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का एक्ट्रेस जुबाब राणा संग एक वीडियो वायरल हुआ था।

अर्पित शुक्ला

Babar Azam Viral Video: पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह एक इवेंट के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस जुबाब राणा को देखते हुए नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने बाबर आजम को ट्रोल किया, जबकि कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच लिंकअप की चर्चा भी शुरू कर दी थी।

वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

अब इस वायरल वीडियो को लेकर खुद जुबाब राणा ने प्रतिक्रिया दी है। एक शो में उनसे बाबर आजम के साथ उनके वायरल वीडियो और लिंकअप की खबरों के बारे में सवाल किया गया। इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।

जुबाब राणा ने कहा, “बहुत लोगों ने वह वायरल वीडियो देखा और बाबर के फैंस ने ही उसे खबर बना दिया। ऐसी कोई भी बात नहीं थी। जब मैंने यह सब सुना तो मुझे बहुत मजेदार लगा, क्योंकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं था।”

“लोगों ने बात को बढ़ा दिया”

जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि भले ही आपकी तरफ से कुछ न हो, लेकिन वीडियो में ऐसा लगा कि बाबर आजम आपको घूरकर देख रहे थे, तो इस पर जुबाब ने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि उस वीडियो में ऐसा क्या था जिसे इतना बड़ा बना दिया गया। उनके मुताबिक लोगों ने इस बात को जरूरत से ज्यादा हाइप दे दिया।

कैसे वायरल हुआ था वीडियो?

दरअसल, कुछ समय पहले बाबर आजम और जुबाब राणा एक इवेंट में शामिल हुए थे। उस दौरान जुबाब का हेयरस्टाइलिस्ट उनके बाल ठीक कर रहा था और उसी वक्त बाबर आजम उनकी तरफ देखते हुए नजर आए। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कई लोगों ने बाबर आजम की आलोचना की, जबकि कुछ ने मजाक में यह भी कहा कि शायद उन्हें जुबाब राणा पसंद आ गई हैं।

कौन हैं जुबाब राणा?

जुबाब राणा पाकिस्तान की टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2017 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहचान टीवी सीरियल मेरे खुदाया से मिली, जबकि बंदिश में भी उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। आज सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते