बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC ने बाबर आजम को सुनाई कड़ी सजा, बीच मैदान पर दिखाया था गुस्सा, अब भुगतना होना परिणाम

ICC: ICC ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में गुस्सा दिखाने पर बाबर आजम पर जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट लगाए हैं। आउट होने के बाद स्टंप पर बल्ला मारने की हरकत अब उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Fined Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर ICC ने कड़ी कार्रवाई की है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में आउट होने के बाद उन्होंने गुस्से में स्टंप पर बल्ला मार दिया था, जिसके चलते उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है। दूसरे मुकाबले में शतक जमाने के बाद तीसरे वनडे में भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन बाबर 34 रन पर चलते बने और अपना आपा खो बैठे। अब इस घटना के बाद बाबर के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि आने वाले मैचों में उन्हें अपने आक्रोश पर नियंत्रण रखते हुए और भी सतर्क रहना होगा।

ICC ने बाबर आजम पर सख्त कार्रवाई की

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में आउट होने के बाद भावनाओं पर काबू न रख पाने की बाबर आज़म की गलती अब उन पर भारी पड़ गई है। 21वें ओवर में विकेट गंवाने के बाद उन्होंने गुस्से में बल्ला सीधे स्टंप पर दे मारा। ऑन-फील्ड अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज के साथ थर्ड अंपायर शरफुदुल्ला शहीद ने तुरंत इस घटना को मैच रेफरी के संज्ञान में पहुंचाया।

ICC कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

बाबर आज़म पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने का आरोप साबित हुआ। यह नियम खिलाड़ियों को किसी भी क्रिकेट सामग्री को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। मैच रेफरी अली नकवी ने जांच के बाद बाबर पर उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ एक डिमेरिट पॉइंट भी दर्ज किया गया है।

यह लेवल-1 का अपराध माना जाता है, जिसे गंभीर श्रेणी में नहीं रखा जाता। लेकिन खतरा बना रहेगा। अगर बाबर ने दोबारा ऐसा व्यवहार दोहराया तो उन पर 50% मैच फीस तक की अतिरिक्त पेनल्टी लग सकती है, और डिमेरिट पॉइंट बढ़ने पर निलंबन का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैसी रही बाबर की वनडे सीरीज़?

सजा मिलने के बावजूद यह सीरीज़ बाबर आजम के लिए प्रदर्शन के लिहाज़ से काफी सकारात्मक रही। तीन मैचों में उन्होंने 165 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल रहा। दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 102 रन जड़कर दो साल से चल रहा शतक का सूखा खत्म किया और अपनी फॉर्म में वापसी का दमदार सबूत दिया।

सीरीज़ में उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई, लेकिन तीसरे मैच की भावनात्मक गलती ने उनके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब आने वाले मुकाबलों में उन्हें अपने आचरण पर खास ध्यान देना होगा, वरना बढ़ते डिमेरिट पॉइंट आगे बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला