बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: हाईवोल्टेज मैच से पहले खौफ में पाकिस्तान, बाबर ने टीम को दिया गुरुमंत्र, भारत के खिलाफ करेगा काम?

Babar Azam: भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भिड़ेंगे। बाबर आजम ने खिलाड़ियों को शांत और केंद्रित रहने की सलाह दी।

उज्जवल सिन्हा

Babar Azam Give Advice to Pakistan Player: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'हाईवोल्टेज मैच' खेला जाना है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों टीमें अपने शुरुआत के दो-दो मैच जीतकर आपस में भिड़ रही है। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें जीत पर होगी। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने टीम को जीत का मंत्र दिया है।

बाबर आजम चाहते हैं कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी प्रेशर को हैंडल करें। जिसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया है। बाबर आजम ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि जब वे शांत रहेंगे और बाहर के शोर को नजरअंदाज करेंगे, तो बेहतर कर सकेंगे।

भारत और पाकिस्तान अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम कर सका है। भारतीय टीम इस आंकड़े में इजाफा करने उतरेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम भी भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी जीत की तलाश में हैं।

बाबर आजम ने युवाओं का क्या सलाह दी?

बाबर ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, "हमने ऐसे कई मैच खेले हैं। हमने सीखा है कि आप खुद को जितना शांत और शांत रखेंगे और बाहर का शोर जितना कम सुनेंगे, उतना ही अच्छा होगा। अगर आप केंद्रित रहते हैं, तो इससे बहुत मदद मिलती है। अपने अनुभव से, हम युवाओं से भी बात करते हैं और उन्हें बताते हैं कि आप जितना चिंतामुक्त रहेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।"

31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, "जैसा कि हमने बात की, भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई-इंटेंसिटी वाला होता है। पूरी दुनिया की निगाहें इस मुकाबले पर रहती हैं। फिर यह एक अलग स्तर पर चला जाता है, और उम्मीदें भी पूरी तरह से अलग स्तर तक बढ़ जाती हैं।" अब देखना होगा कि बाबर का गुरुमंत्र कल के मुकाबले में काम आता है या नहीं।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एकमात्र जीत

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के जिस इकलौते मैच को अपने नाम किया, उसमें बतौर कप्तान बाबर आजम (नाबाद 68) ने मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79) के साथ 152 रन की साझेदारी की थी। पाकिस्तान ने यह मैच 10 विकेट से जीता था। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। बाबर आजम नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 15 ही रन बना सके थे, जिसके बाद उन्होंने यूएसए के विरुद्ध 46 रन की पारी खेली थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला