आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Ayush Mhatre Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण बाकी बचे हुए मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Ayush Mhatre Ruled Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को करारा झटका लगा है। टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक रूप से साझा की है। म्हात्रे को पिछले मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। जिसके बाद अब वो बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

आयुष म्हात्रे को यह चोट 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान बल्लेबाज़ी करते समय लगी, जब उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद उनकी बल्लेबाज़ी प्रभावित हुई और उन्हें मैदान पर काफी संघर्ष करना पड़ा। इस सीजन में म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए पहले छह मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी फॉर्म टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन अब उनके बाहर होने से मिडिल ऑर्डर पर बड़ा असर पड़ सकता है।

CSK ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए यह जानकारी दी। आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बैटिंग करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष की चोट के लिए 6-12 हफ़्ते के रिहैबिलिटेशन पीरियड की जरूरत होगी। हम आयुष के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे का चोट के कारण बाहर होना बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने मौजूदा सीज़न में शानदार फॉर्म दिखाया था। आईपीएल 2026 के पहले छह मैचों में उन्होंने कुल 201 रन बनाए थे, जिसमें लगातार प्रभावशाली पारियां शामिल रहीं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में उन्होंने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्रमशः 73 और 59 रनों की अहम पारियां खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। उनकी यह निरंतरता CSK के टॉप ऑर्डर की रीढ़ बनती जा रही थी।

उर्विल पटेल को मिल सकता है मौका

अब उनके बाहर होने के बाद टीम को बल्लेबाज़ी संयोजन में बदलाव करना होगा। संभावित रूप से उर्विल पटेल को उनकी जगह नंबर 3 पर जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो शेष मुकाबलों में टीम की पारी को संभालने का प्रयास करेंगे।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं