क्रिकेट

Ranji Trophy में आयुष बदोनी ने जड़ा दोहरा शतक, आईपीएल से LSG को दिलाया भरोसा

बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। आयुष के इस दोहरे शतक के बदौलत दिल्ली ने झारखंड के खिलाफ ड्रॉ खेला।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। आयुष के इस दोहरे शतक के बदौलत दिल्ली ने झारखंड के खिलाफ ड्रॉ खेला। दिल्ली को इस मुकाबले में तीन अंक मिले। दिल्ली की टीम अभी भी क्वार्टर फाइनल के रेस में बनी हुई है। दिल्ली पांच मैच में 14 अंक के साथ ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर है और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उसे जनवरी में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ दो जीत की जरूरत होगी।

झारखंड के पहली पारी में 382 रन के जवाब में दिल्ली ने अंतिम दिन स्टंप तक सात विकेट गंवाकर 388 रन बनाये। बदोनी ने आईपीएल में भी कुछ बेहतरीन पारियों के साथ अपनी चमक बिखेरी है लेकिन दुर्भाग्य से पिछले कुछ सत्रों में वह इन्हें बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। बदोनी ने 16 चौके और 10 छक्कों की मदद से 205 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर दिल्ली की टीम झारखंड की पहली पारी के 382 रन के स्कोर से आगे पहुंची।

बदोनी ने 199 रन के स्कोर पर झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय की गेंद स्टैंड में भेजकर अपनी टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाई और दोहरे शतक की उपलब्धि हासिल की। बदोनी को सुमित माथुर (43) का साथ मिला जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 150 रन जोड़े। दिल्ली की टीम सात विकेट पर 327 रन बनाकर मुश्किल में थी। लेकिन सीनियर खिलाड़ी शिवम शर्मा (33) ने अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया। दिल्ली के लिए अनुज रावत ने भी 52 रन बनाये थे।

आईपीएल में जलवा दिखाने को तैयार हैं बदोनी

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आयुष को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ देकर बदोनी को अपने साथ बरकरार रखा है। उनके अलावा लखनऊ ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव और मोहसिन खान को रिटेन किया है।

रणजी ट्रॉफी के अन्य मुकाबले

रायपुर में छत्तीसगढ़ ने असम के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर ड्रॉ मुकाबले से तीन अंक अपनी झोली में डाले। छत्तीसगढ़ ने असम के 289 रन के जवाब में पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन पर बनाकर घोषित की थी।

चंडीगढ़ में सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को पारी और 49 रन से शिकस्त देकर बोनस अंक से सात अंक हासिल किये। सौराष्ट्र ने पहली पारी नौ विकेट पर 531 रन के स्कोर पर घोषित की थी। पहली पारी में 249 रन बनाने वाली चंडीगढ़ की टीम दूसरी पारी में 223 रन पर सिमट गई।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस