आयुष बदोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आयुष बदोनी ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

भारत ए ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 के अपने दूसरे मैच में यूएई को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ए ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 के अपने दूसरे मैच में यूएई को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत के लिए यह जीत काफी आसान रही। पहले गेंदबाजों ने यूएई के 107 रनों पर रोक दिया। उसके बाद अभिषेक की ताबड़तोड़ ने भारतीय टीम को जल्दी ही जीत दिला दी। इस मैच में आयुष बदोनी ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जो संभव ही नहीं था।

आयुष बदोनी ने हवा में उड़ते हुए यह कैच 15वें ओवर में पकड़ा। भारतीय टीम के लिए 15वां ओवर रमनदीप डाल रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर जावादुल्लाह ने रूम बनाकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। जावादुल्लाह ने लौंग ऑन पर हवा में उठाकर शॉट मारा, उस क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे आयुष बदोनी ने दाईं तरफ भागकर हवा में छलांग लगाया और गेंद को पकड़ लिया। अगर बदोनी उड़कर कैच नहीं पकड़ते तो गेंद बाउंड्री पार चली जाती। बदोनी ने ऐसा कैच पकड़ा कि साथी खिलाड़ियों को भी विश्वास नहीं हुआ।

आयूष बदोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यह वीडियो शेयर किया है। एसीसी ने कैच को देखते हुए लिखा फ्लाइट मोड, आयुष बदोनी ने शानदार कैच पकड़ा। उसके बाद कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बदोनी की तारीफ की।

मैच का हाल

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सात विकेट से हराकर इमर्जिंग टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले मैच में सात रन से हराया था। भारत फिलहाल ग्रुप बी में चार अंक के साथ शीर्ष पर है और बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप गेम में मेजबान ओमान से भिड़ेगा।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा