अक्षर पटेल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026: गुजरात से मिली हार के बाद Axar Patel ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कहा- हार से निराश नहीं...

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: अक्षर पटेल ने गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि चेन्नई में हम फिर से नई शुरुआत करेंगे। इसलिए हम मुस्कुरा सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Axar Patel Statement After DC Loss: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने 1 रन से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी इस हार से काफी निराश नजर आए। निश्चित जीत के हाथ से फिसल जाने के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने खिलाड़ियों को सकारात्मक रहने की सलाह दी।

अक्षर पटेल ने कहा, "सीजन की शुरुआत में मैंने कहा था कि हमें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है और किसी भी स्थिति में शांत रहना है। हम सभी दुखी महसूस कर रहे हैं, लेकिन कोई बात नहीं हम मुस्कुरा सकते हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे लगता है कि अगर मिलर वे छक्के नहीं मारे होते, तो हम गेम में नहीं होते। हम चेन्नई जाएंगे और फिर से शुरुआत करेंगे।"

Axar Patel ने क्या कहा? देखें वीडियो

गुजरात की दिल्ली पर यह जीत सीजन के तीसरे मैच में उनकी पहली जीत थी। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। डीसी की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी हुई। आखिरी ओवर में डीसी को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्राज निगम ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी।

सिंगल नहीं लेने के कारण मिली हार

दिल्ली को आखिरी 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन बनाने थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर बैठे। आखिरी गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने रन आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेल निराश लौटे। जीटी की इस सीजन की यह पहली जीत थी, जबकि डीसी की सीजन की यह पहली हार थी। डीसी का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 11 अप्रैल को होगा।

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट