यानिक सिनर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Australian Open 2026: भीषण गर्मी में यानिक सिनर की जुझारू जीत, नाओमी ओसाका टूर्नामेंट से बाहर

Jannik Sinner win: ऑस्ट्रेलियाई ओपन में यानिक सिनर ने भीषण गर्मी के बावजूद शानदार जीत दर्ज कर चौथे दौर में प्रवेश किया, जबकि नाओमी ओसाका टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

उज्जवल सिन्हा

Australian Open 2026: पिछले दो बार के चैंपियन यानिक सिनर ने भीषण गर्मी से जूझते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया और खिताबी हैट्रिक की अपनी दावेदारी मजबूत बनाए रखी। रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में सिनर ने 85वीं रैंकिंग के खिलाड़ी इलियट स्पिजिर्री को 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।

मैच के दौरान सिनर को हाथ-पैरों में ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ा और वह तीसरे सेट में 1-3 से पीछे चल रहे थे। इसी दौरान अत्यधिक गर्मी नीति के तहत खेल कुछ समय के लिए रोक दिया गया और स्टेडियम की छत बंद की गई। इसके बाद सिनर नई ऊर्जा के साथ कोर्ट पर लौटे और अगले छह गेम में से पांच जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

मैच के बाद सिनर ने क्या कहा?

मैच के बाद सिनर ने कहा, “आज शारीरिक रूप से काफी परेशानी हुई। गर्मी नियम की वजह से राहत मिली और समय के साथ मैं बेहतर महसूस करने लगा।” अब अगले दौर में सिनर का सामना उनके हमवतन खिलाड़ी लुसियानो डार्डेरी से होगा, जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

नाओमी ओसाका ने टूर्नामेंट से हटने का किया फैसला

महिला वर्ग में चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने तीसरे दौर से पहले टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। ओसाका ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें अपने शरीर की एक समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है और आगे चोट का जोखिम नहीं उठा सकतीं।

इस बीच मौजूदा चैंपियन मैडिसन कीज़ और अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर चौथे दौर में प्रवेश किया, जहां दोनों के बीच भिड़ंत होगी। इसके अलावा अमांडा अनिसिमोवा, एलेना रयबाकिना और बेन शेल्टन ने भी अंतिम-16 में जगह बनाई।

भीषण गर्मी के कारण खेल एक घंटे देर से हुआ शुरू

भीषण गर्मी को देखते हुए सातवें दिन के मुकाबले तय समय से एक घंटे पहले शुरू किए गए। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका थी, हालांकि मैच के दौरान यह करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोकोविच का ग्रैंड स्लैम में 400वां जीत

इस बीच, दिग्गज नोवाक जोकोविच ने भी इतिहास रच दिया। उन्होंने बोटिक वान डे जैंडस्चुल्प को 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर ग्रैंड स्लैम करियर की 400वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उनकी जीतों की संख्या 102 हो गई, जिससे उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत के मामले में रोजर फेडरर की बराबरी कर ली।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी