ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 276 रनों से हराया

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 276 रनों से करारी शिकस्त दी है। यह साउथ अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है।

उज्जवल सिन्हा

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 276 रनों से करारी शिकस्त दी है। यह साउथ अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

हालांकि इस बड़ी जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 2-1 से गंवा दिया। लेकिन इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दिलाई है। पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 431 रन

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 431 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। तीसरे मैच में पारी की शुरुआत करने आए ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 250 रनों की साझेदारी हुई।

पहले विकेट के लिए मार्श और हेड ने जोड़े 250 रन

इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया। हालांकि मिचेल मार्श 100 रन बनाकर 250 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उसके बाद ट्रेविस हेड भी 142 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। हेड ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके बाद मोर्चा कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी ने संभाला।

कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों पर शतक बनाकर इतिहास रच दिया। ग्रीन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 118 रनों की पारी खेली। वहीं कैरी ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली और स्कोर को 431 रनों तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आज दिन अच्छा नहीं रहा। केशव महाराज को 1 और सेनुरन मुथुसामी को 1 विकेट मिला। सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।

155 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका का पारी

बड़े लक्ष्य के दवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पूरी तरह से बिखर गई। एडन मार्करम 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रियान रिकलटन 11, टेम्बा बवूमा 19, टोनी जॉर्जी 33 और डेवाल्ड ब्रेविस 49 रन बना सके। अंत में कॉर्बिन बॉश ने 17 रनों की पारी खेली। 25 ओवर के अंदर ही साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 155 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा जेवियर बार्टलेट ने 2, शॉन एबट ने 2 और एडम जम्पा ने 1 विकेट चटकाए।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता