यश देशमुख (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम घोषित, दो भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली जगह

Australia announces under-19 squad for India series: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में दो भारतीय मूल के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Australia announces under-19 squad for India series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से यूथ सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। वहीं इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 की टीम घोषित कर दी है। भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

इस टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। आर्यन शर्मा और यश देशमुख को भारत के खिलाफ अंडर-19 की टीम में शामिल किया गया है। दोनों का चयन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन शर्मा, विक्टोरिया से ताल्लुक रखने वाले शर्मा एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं यश देशमुख न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर हैं और वह उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस राज्य से अंडर-19 टीम में चुने गए हैं।

कोचिंग की बागडोर टिम नीलसन के हाथों में

इस अंडर-19 टीम की कोचिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन करेंगे। नीलसन के लिए यह बतौर अंडर-19 कोच उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी। गौरतलब है कि वह 2007 से 2011 तक ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम ने कई उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की थीं।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम

दिनांक मुकाबला प्रकार स्थान समय (IST) समय (AEST)
21 सितंबर 2025 पहला 50-ओवर मैच (D/N) इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन सुबह 10:00 बजे दोपहर 2:30 बजे
24 सितंबर 2025 दूसरा 50-ओवर मैच (D/N) इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन सुबह 10:00 बजे दोपहर 2:30 बजे
26 सितंबर 2025 तीसरा 50-ओवर मैच (D/N) इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन सुबह 10:00 बजे दोपहर 2:30 बजे
30 सितंबर - 3 अक्टूबर 2025 पहला चार दिवसीय मैच इयान हीली ओवल, ब्रिस्बेन सुबह 5:30 बजे सुबह 10:00 बजे
7-10 अक्टूबर 2025 दूसरा चार दिवसीय मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके सुबह 6:30 बजे सुबह 11:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम

साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमुंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर। रिजर्व: जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर