ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Cricket Australia ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, लिस्ट से इन पांच स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

Cricket Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। इसमें नए खिलाड़ियों को मौका मिला, जबकि कुछ अनुभवी बाहर हुए।

संजय सिंह बिष्ट

Cricket Australia Central Contract 2026-27 Players Dropped List: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2026-27 के लिए अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। इस बार चयन में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कुछ अनुभवी और बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हुए जेक वेदराल्ड को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है, वहीं कुछ ऐसे दिग्गज भी सूची से गायब नजर आए हैं जिन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया है।

जेक वेदराल्ड को मिला मौका

इस बार चयनकर्ताओं ने जैक वेदराल्ड (Jake Weatherald) को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर एक बड़ा संकेत दिया है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम का पुनर्गठन किया जा रहा है। वेदराल्ड घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें राष्ट्रीय सेटअप में जगह मिली है।

ग्लेन मैक्सवेल का नाम बाहर

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को इस बार कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। हालांकि वे सीमित ओवरों में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते रहे हैं, लेकिन अब वे केवल टी20 फॉर्मेट तक ही सीमित रह गए हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।

मैट रेन्शॉ को नहीं मिली जगह

बल्लेबाज मैट रेन्शॉ (Matt Renshaw) भी इस सूची से बाहर हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 दोनों फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन न कर पाने के कारण उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिल सकी।

सैम कोंस्टास भी बाहर

युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास (Sam Konstas) को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में डेब्यू किया था, लेकिन अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के चलते उन्हें इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया।

मैट शॉर्ट और उस्मान ख्वाजा

मैट शॉर्ट (Matt Short) को भी कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिल पाई है। वे सीमित ओवरों में टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन औसत प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं का भरोसा नहीं जीत सके। वहीं दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके चलते उनका नाम भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया है।

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या