साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका की टीमों का ऐलान, दिग्गजों के होश के साथ दिखा युवा जोश

Australia Vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 10 अगस्त से खेली जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

Australia Vs South Africa: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज 10 अगस्त से खेली जाएगी। इसके लिए दोनों टीमों ने अपने दल की घोषणा कर दी है। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम घोषित की गई है। वहीं मिचेल मार्श के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान किया गया है।

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। अब कुछ महीनों बाद टी20 और वनडे सीरीज के लिए आपस में भिड़ेगी। इस सीरीज के साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जिसके लिए साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया पहले ही पहुंच गई है।

मार्करम और रबाडा की हुई वापसी

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई है। साउथ अफ्रीकी टीम में इन दोनों के अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। दोनों की वापसी से अफ्रीका की टीम अच्छी नजर आ रही है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रेविस हेड की वापसी हुई है। जो हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में शामिल नहीं थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 5-0 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने बता दिया है कि वो ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

यह सीरीज मारारा के टीआईओ स्टेडियम में लगातार दो मैचों के साथ शुरू होगी और केर्न्स के वेस्टकोर्ट स्थित कैजलिस स्टेडियम में समाप्त होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका का टी20 शेड्यूल

मैच संख्या दिनांक दिन समय मुकाबला
1 10 अगस्त रविवार दोपहर 2:45 ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
2 12 अगस्त मंगलवार दोपहर 2:45 ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
3 16 अगस्त शनिवार दोपहर 2:45 ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायेन, रासी वान डेर डुसेन।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिटेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिंस, मैट कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ