

Jorich Van Schalkwyk Scored 200 In U19 ODIs: साउथ अफ्रीका के 18 वर्षीय बल्लेबाज जोरिक वैन शल्कविक ने यूथ वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो यूथ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वैन शल्कविक ने हरारे में जिम्बाब्वे अंडर-19 के खिलाफ 215 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।
वैन शल्कविक ने साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत की। उन्होंने 153 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 215 रनों की पारी खेली। वैन शल्कविक से पहले यूथ वनडे में श्रीलंका के हसिथा बोयागोडा के नाम था। उन्होंने 2018 में केन्या के खिलाफ 191 रनों की पारी खेली थी।
वैन शल्कविक ने जेसन रॉल्स (76) के साथ तीसरे विकेट के लिए 178 रन और पॉल जेम्स (22 गेंदों में 41 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। शल्कविक ने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने शेल्टन माज़्विटोरेरा द्वारा फेंके गए दक्षिण अफ्रीकी पारी के 30वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर 100 रन का आंकड़ा पार किया। उसके बाद अगले 100 रनों के लिए 59 गेंदों का सामना किया। 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर वान शल्कविक ने शेल्टन माजविटोरारा को चौका लगाकर 200 रन का आंकड़ा पार किया।
| स्थान | खिलाड़ी का नाम | टीम | रन | गेंदें | चौके/छक्के | विरोधी टीम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जोरिक वैन शल्कविक | दक्षिण अफ्रीका | 215 | 153 | 19/6 | ज़िम्बाब्वे | हरारे | 2025 |
| 2 | हसिथा बोयागोड़ा | श्रीलंका | 191 | 152 | 28/2 | केन्या | लिंकन | 2018 |
| 3 | जैकब भुला | न्यूज़ीलैंड | 180 | 144 | 10/5 | केन्या | क्राइस्टचर्च | 2018 |
| 4 | थियो डोरोपोलोस | ऑस्ट्रेलिया | 179* | 155 | 21/3 | इंग्लैंड | सिडनी | 2003 |
| 5 | अम्बाती रायडू | भारत | 177* | 114 | 16/1 | इंग्लैंड | टॉनटन | 2002 |
| 6 | डोनोवन पैगन | वेस्ट इंडीज | 176 | 129 | 21/5 | स्कॉटलैंड | डुनीडिन | 2002 |
| 7 | डैन लॉरेंस | इंग्लैंड | 174 | 150 | 25/1 | फिजी | चट्टोग्राम | 2016 |
| 8 | फ्रेडी मैककैन | इंग्लैंड | 174 | 139 | 22/3 | श्रीलंका | होव | 2024 |
| 9 | कीगन सिमंस | वेस्ट इंडीज | 166 | 137 | 17/- | कनाडा | लिंकन | 2018 |
| 10 | जोरिक वान शाल्कवाइक | दक्षिण अफ्रीका | 164* | 156 | 14/4 | बांग्लादेश | बेनोनी | 2025 |
22 जुलाई 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी अंडर-19 मैच में दक्षिण अफ्रीका के जोरिक वैन शल्कविक ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 156 गेंदों पर नाबाद 164 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। यह मुकाबला बेनोनी में खेला गया था।
भारत के वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 वनडे में सर्वोच्च स्कोर 78 गेंदों पर 143 रन है। उन्होंने 5 जुलाई 2025 को वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 143 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने केवल 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिससे उन्होंने युवा वनडे में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।