ऑस्ट्रेलिया टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की टीम जून में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जो 9 जून से शुरू होगी और दोनों टीमों के लिए अहम साबित होगी।

उज्जवल सिन्हा

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 जून से 21 जून तक व्हाइट बॉल सीरीज के बांग्लादेश (AUS vs BAN) के खिलाफ भिडेगी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 वनडे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 11 और सीरीज का अंतिम मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। एकदिवसीय सीरीज के सभी मुकाबलों की मेजबानी ढाका का शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वनडे के बाद टी20 सीरीज की शुरुआत 17 जून से होगी। वहीं, दूसरे टी20 मुकाबला 19 और आखिरी मैच 21 जून को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले चटोग्राम के श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेले जाएंगे।

AUS vs BAN का शेड्यूल

फॉर्मेट तारीख स्थान
वनडे 9 जून शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
वनडे 11 जून शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
वनडे 14 जून शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
टी20 17 जून बिर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम, चटोग्राम
टी20 19 जून बिर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम, चटोग्राम
टी20 21 जून बिर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम, चटोग्राम

15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में खेलेगी वनडे सीरीज

यह वनडे सीरीज 15 साल में बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया की पहली सीरीज भी होगी। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2011 में बांग्लादेश में वनडे मुकाबला खेला था। दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई थी। सीरीज के सभी मुकाबलों की मेजबानी ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम ने की थी। वह सीरीज माइकल क्लार्क के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के तौर पर पहली सीरीज भी थी।

2021 में किया था आखिरी बार बांग्लादेश का दौरा

ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने आखिरी बार अगस्त 2021 में बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरे पर कंगारू टीम ने 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में बांग्लादेश का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार इस फॉर्मेट में कोई मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान से बांग्लादेश जाएगी। कंगारू टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। हालांकि, अभी इस सीरीज की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह दौरा 30 मई से शुरू हो सकता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में होने वाले वनडे मुकाबलों को अगले साल साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता