क्रिकेट

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल! साउथ इंडियन तरीके से होगी ग्रैंड वेडिंग

काजल चोपड़े

मुंबई: साल 2022 खत्म होने वाला है। वहीं, नए साल में कई लोग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहते है। साल 2023 में कई जोड़ियां शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) का नाम सबसे आगे है।

आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) कई सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं, जब सुनील शेट्टी से उनकी बेटी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था ‘जल्द होगी’। वहीं, अब अथिया और केएल राहुल की शादी की तारीख को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

इंग्लिश वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अथिया और राहुल की शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी 2023 तक होगी। इस बिग फैट वेडिंग में उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल होंगे। केएल राहुल से जुड़े सूत्र ने बताया कि, यह जोड़ी दिसंबर के आखिर में इनवाइट भेजना शुरू करेगी।  

माना और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी और भारतीय क्रिकेटर जनवरी के चौथे सप्ताह में अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इस गुड न्यूज से फैन्स भी अब गदगद हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।

21 जनवरी से अथिया और राहुल शादी की रस्में शुरू होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। शादी की रस्में साउथ इंडियन तरीके से होगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में अथिया और राहुल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ख़बरों की माने तो, शादी के बाद रिसेप्शन के कार्यक्रम में बॉलीवुड और खेल जगत के सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। पिंकविला विला की रिपोर्ट ने ये भी दावा किया है कि, यह शादी सुनील के खंडाला वाले आलीशान घर में की जाएगी। 

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट