पाकिस्तान बनाम थाईलैंड  (सोर्स - AI Image)
क्रिकेट

Asian Games 2026 में पाकिस्तान महिला टीम का अभियान शुरू, थाइलैंड के खिलाफ 11 ओवर का हुआ मैच

Thailand vs Pakistan Women: एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान महिला टीम ने थाइलैंड के खिलाफ अभियान शुरू किया। बारिश के कारण मैच घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया है।

सृष्टि मौर्य

Asian Games 2026 Women Cricket Match: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत थाइलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से की। यह मैच जापान के आइची प्रीफेक्चर स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच की शुरुआत बारिश के कारण देर से हुई। बारिश की वजह से मुकाबले को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया है। पाकिस्तान और थाइलैंड की टीमें हाल ही में दुबई में खेले गए एसीसी महिला एशिया कप में भी आमने-सामने हुई थीं। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने थाइलैंड को 35 रन से हराया था।

फातिमा सना संभाल रही है कमान

फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम एसीसी महिला एशिया कप में हिस्सा लेने के बाद सीधे यूएई से जापान पहुंची है। विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली अपनी मां की बीमारी के कारण स्वदेश लौट गई हैं और एशियन गेम्स में टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह गुल फिरोजा को टीम में शामिल किया गया है।

एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम में एशिया कप की टीम से सादफ शमास, वहीदा अख्तर और सादिया इकबाल की जगह अलिया रियाज, तस्मिया रुबाब और हुमना बिलाल को शामिल किया गया है।

कौन सी टीमें है शामिल?

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, भारत, थाइलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और मेजबान जापान शामिल हैं। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि स्वर्ण और कांस्य पदक के मुकाबले 22 सितंबर को होंगे।

पाकिस्तान महिला टीम ने इससे पहले एशियन गेम्स में क्रिकेट का स्वर्ण पदक 2010 में चीन के ग्वांगझू में जीता था। इसके बाद टीम ने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में भी अपना खिताब बरकरार रखा था।

पाकिस्तान महिला टीम-

  • फातिमा सना (कप्तान)

  • अलिया रियाज

  • आयशा जफर

  • ईमान नसीर

  • ऐमन फातिमा

  • गुल फिरोजा

  • हुमना बिलाल

  • मोमिना रियासत

  • नशरा संधू

  • सायरा जाबीन

  • शवाल जुल्फिकार

  • तस्मिया रुबाब

  • तुबा हसन

  • उम्म-ए-हानी

थाइलैंड महिला टीम-

  • नरुमोल चाइवई (कप्तान)

  • नन्नापट कोंचारोएनकाई (विकेटकीपर)

  • नत्थाकन चंथाम, फन्निता माया

  • नन्नाफट चाइहान

  • अपिसारा सुवांचोनरथी

  • चनिदा सुथिरुआंग

  • सुलेपॉर्न लाओमी

  • सुनिदा चतुरोंगरत्ना

  • ओन्निचा कामचोमफू

  • थिपाचा पुथावोंग

  • चयानिसा फेंगपैन

  • कोरानित सुवांचोनरथी

  • थानरदा सीसावान

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

PM नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, भारत में नए अवसर और 7.8% GDP ग्रोथ पर की बात