टीम इंडिया सौजन्य-एक्स
क्रिकेट

Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, क्रिकेट के फाइनल में अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Asian Games Cricket 2nd Semi-Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली। ईशान किशन ने 80 रन की नाबाद पारी खेली।

प्रिया जैस

Asian Games Cricket India vs Srilanka Match Result: भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन से श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने निशिन में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बना ली है।

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से बुरी तरह हराया। भारत के 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पूरी श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रनों पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंकाई टीम की खराब शुरुआत

श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपुले और सोहन डी लिवेरा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। टॉप तीन बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने से बने दबाव से टीम पूरे मैच में उबर नहीं पाई। नुवानिदु फर्नांडो ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि कप्तान सहन अराचिगे 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।

अक्षर पटेल ने एशेन बंडारा को भी बिना खाता खोले आउट किया। वनुजा सहन एक रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। टीम का पतन जारी रहा और पूरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 45 रनों पर सिमट गई।

श्रीलंका के 6 बल्लेबाज 0 पर हुए आउट

श्रीलंका के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। सिर्फ नुवानिदु ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। गेंदबाजी में, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए दो-दो विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा सिर्फ 7 रन पर आउट हो गए और संजू सैमसन 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन ही बना पाए।

कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में दिखे और उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

ईशान किशन ने संभाला टीम इंडिया का मोर्चा

तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहने के बावजूद, ईशान डटे रहे। उन्होंने 33 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

अक्षर पटेल 8 रन पर आउट हो गए, जबकि तिलक वर्मा (2 रन) और शिवम दुबे (3 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। श्रीलंका के लिए थरिंदु रत्नायके ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान सहन अराच्चिगे ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान होगा आमने-सामने

एशियन गेम्स में पुरुषों के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होगा। भारतीय टीम अब 3 अक्टूबर को फाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगी। दोनों टीमें यहां गोल्ड मेडल के लिए उतरेगी।

हालांकि, क्रिकेट फैंस भी ये जानते है कि यह मुकाबला गोल्ड मेडल से भी अपनी साख बनाए रखने के लिए ज्यादा मायने रखता है। वहीं दूसरी ओर ब्रॉन्ज मेडल के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश में भिड़ंत देखने को मिलेगी जबकि श्रीलंका ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात