6,4,4,6...दिल्ली में संजू सैमसन ने मचाया गर्दा, अफगानिस्तान के खिलाफ 20 बॉल में जड़ी फिफ्टी; देखें VIDEO

IND vs AFG 2nd T20: भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने धमाकेदार वापसी करते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 21 गेंदों पर 57 रन की तूफानी पारी खेली।
sanju samson ind vs afg
संजू सैमसनSource- IANS
Published on
Updated on

Sanju Samson Inning Highlights: संजू सैमसन की आखिरकार धमाकेदार वापसी हो गई है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे सैमसन ने एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 21 गेंद में 57 रन की शानदार पारी खेली।

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित ओवरों में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। अफगानिस्तान की पारी में इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों पर 37 रन बनाए।

मध्य के ओवरों में रसूली ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान ने आखिरी ओवरों में मोर्चा संभाला। नबी ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने महज 16 गेंदों में 28 रन ठोक दिए।

संजू की शानदार बल्लेबाजी

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6वें ओवर में खूब चौके-छक्के बरसाए। मोहम्मद नबी के इस ओवर में कुल 27 रन आए। इस दौरान संजू सैमसन ने दो चौके और दो छक्के जड़े।

नीतीश रेड्डी ने की शानदार गेंदबाजी

भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके।

जसप्रीत बुमराह ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को भी एक-एक सफलता मिली।

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिली जगह

दूसरे टी-20 में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले के बाद अपनी बल्लेबाजी में यह बदलाव नहीं किया है। अब भारतीय बल्लेबाजों के सामने 160 रनों के लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com