एशियन गेम्स 2026 (सोर्स- AI इमेज) 
क्रिकेट

एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय पुरुष और महिला टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। जानें भारतीय महिला और पुरुष टीमें और क्रिकेट शेड्यूल।

सृष्टि मौर्य

Asian Games 2026 Cricket Schedule: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट लगातार चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा। इससे पहले ये खेल ग्वांगझू 2010, इंचियोन 2014 और हांगझोउ 2023 में खेला जा चुका है। अब तक भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मौजूदा चैंपियन है।

T20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताएं T20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी और इन्हें पूर्ण अंतरराष्ट्रीय (T20I) दर्जा प्राप्त होगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर, जबकि पुरुष प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगी। सभी मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क, आइची प्रीफेक्चर में खेले जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान सीधे क्वार्टर फाइनल

आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर होने के कारण पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को मुख्य स्थान मिला है, जिसके चलते ये टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। बाकी चार स्थानों का फैसला प्रारंभिक दौर से होगा, जिसमें छह टीमें दो ग्रुपों में बंटी होंगी।

ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल

ग्रुप B: हांगकांग, मलेशिया, ओमान

एशियाई खेल 2026 पुरुष क्रिकेट शेड्यूल -

चरण टीमें / मुकाबले
ग्रुप A  अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
ग्रुप B  हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान
क्वार्टर फाइनल 1  भारत 🆚 क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)
क्वार्टर फाइनल 2  पाकिस्तान 🆚 क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)
क्वार्टर फाइनल 3  श्रीलंका 🆚 क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)
क्वार्टर फाइनल 4  बांग्लादेश 🆚 क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)

दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारत बनाम पाकिस्तान मैच सिर्फ नॉकआउट में ही संभव होगा। चूंकि दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में नहीं खेलेंगी और क्वार्टर फाइनल में भी अलग-अलग टीमों से भिड़ेंगी, इसलिए पूरे टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच केवल सेमीफाइनल या फिर सीधे फाइनल मैच में ही संभव हो पाएगा।

हरमनप्रीत कौर संभालेंगी महिला टीम की कप्तानी

महिला वर्ग में भी भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन से भिड़ेगी। अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में श्रीलंका का सामना मलेशिया से और पाकिस्तान की भिड़ंत थाईलैंड से होगी।

एशियाई खेल 2026 महिला क्रिकेट शेड्यूल -

चरण मुकाबला
क्वार्टर फाइनल 1  भारत 🆚 जापान
क्वार्टर फाइनल 2  बांग्लादेश 🆚 चीन
क्वार्टर फाइनल 3  श्रीलंका 🆚 मलेशिया
क्वार्टर फाइनल 4  पाकिस्तान 🆚 थाईलैंड
सेमीफाइनल 1  भारत/जापान 🆚 बांग्लादेश/चीन
सेमीफाइनल 2  श्रीलंका/मलेशिया 🆚 पाकिस्तान/थाईलैंड

एशियन गेम्स 2026 भारतीय पुरुष और महिला टीम

भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल