अफगानिस्तान बनाम जापान  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, 81 रन पर ऑलआउट हुई जापानी टीम

Asian Games Cricket: एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापानी टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई।

सृष्टि मौर्य

Afghanistan Beats Japan By 48 Runs: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर जापान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए।

मोहम्मद अकरम की शानदार बल्लेबाजी

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद अकरम ने 29 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनकी पारी में 2 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। करीम जनत ने 23 गेंदों पर 21 रन और कप्तान दरविश रसूली ने 27 गेंदों पर 29 रन बनाए। रसूली ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। वहीं, मोहम्मद इशाक ने आखिरी ओवरों में 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को 129 रन तक पहुंचाया। उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके लगाए।

जापानी टीम की दमदार गेंदबाजी

जापान की ओर से शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि थॉमस और डेविस को 1-1 विकेट मिला। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत खराब रही और टीम ने बिना खाता खोले अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद रियो सकुरानो-थॉमस और कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। फ्लेमिंग 14 रन बनाकर आउट हुए।

19 ओवर में टीम ऑलआउट हुई

थॉमस और बेंजामिन डेविस ने तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की। 53 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद जापान की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने 48 रन से मुकाबला अपने नाम किया। अफगानिस्तान टीम की जीत में अरब गुल मोमंद की गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।

उन्होंने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट लिए। नांगेयालिया खरोटी ने 3.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्दुल्ला अहमदजई ने 2 और नजबुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिया। अब जापान का अगला मुकाबला 26 सितंबर को नेपाल से होगा, जबकि अफगानिस्तान 25 सितंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट