एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप, UAE में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

Asia Cup In UAE From 9 to 28 September: एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सिंतबर तक यूएई में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बीसीसीआई करेगा।

उज्जवल सिन्हा

Asia Cup In UAE From 9 to 28 September: एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि एशिया कप 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक खेला जाएगा।

एसीसी के इस निर्णय के तहत एक बार फिर यूएई को फिर से बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिला है, जो इससे पहले कई सफल आयोजन कर चुका है। टूर्नामेंट का फॉर्मेट, भाग लेने वाली टीमें और वेन्यू का विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।

जल्द होगा शेड्यूल जारी

एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए बताया कि मुझे संयुक्त अरब अमीरात में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं! विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

एशिया कप पर हुआ फैसला

एशिया कप पर फैसला हो गया है, जो हाल ही में ढाका (बांग्लादेश) में हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक के बाद लिया गया। यह बैठक शुरू में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के कारण विवादों में थी। भारत इस बार टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन ऐलान में थोड़ी देरी हुई क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ कुछ बातें तय करनी थीं। इसके अलावा, सरकार की अनुमति भी जरूरी थी, जो अब मिल गई है।

हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर 9 आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस वजह से सभी को शक था कि इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सकता है। लेकिन अब भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के साथ खेलने की परमिशन दे दी है।

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इशारा किया कि भारत को मल्टी-नेशनल (बहु-देशीय) टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, भले ही दो देशों के बीच सीधे मुकाबले (बाइलेटरल मैच) न हों। भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रति सकारात्मक रवैया जरूरी है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज