स्टीव स्मीथ ने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे स्टीव स्मिथ! एशेज सीरीज में रचेंगे इतिहास?

Ashes Series: एशेज 2025 के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे। उनके पास 12 और चौके लगाकर एशेज में 400 चौके पूरे करने का मौका है। स्मिथ एशेज में 3417 रन और 12 शतक लगा चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे, क्योंकि रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं उतर पाएंगे। स्मिथ पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और एक बार फिर अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

400 चौकों का बड़ा माइलस्टोन करीब

स्टीव स्मिथ के सामने इस एशेज में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह अब तक एशेज मुकाबलों में 388 चौके लगा चुके हैं और इस ऐतिहासिक सूची में दूसरे नंबर पर हैं। यदि स्मिथ इस सीरीज में 12 चौके और लगाते हैं, तो वे एशेज इतिहास में 400 चौके लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। चौकों की सर्वाधिक संख्या का रिकॉर्ड महान डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 37 मैचों में 498+ चौके लगाए थे। इस सूची में एलन बॉर्डर (378 चौके) तीसरे और इंग्लैंड के डेविड गॉवर (359 चौके) चौथे नंबर पर हैं। स्मिथ के पास इन दिग्गजों के बीच अपनी जगह और मजबूत करने का अवसर है।

एशेज में स्मिथ का शानदार रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ का एशेज में प्रदर्शन हमेशा से ही उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 37 टेस्ट मैच खेले हैं और 66 पारियों में 56.01 के औसत से 3417 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रन का है। एशेज में उनके नाम 12 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं, जो यह साबित करते हैं कि इस प्रतिष्ठित सीरीज में वह हमेशा ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उनकी तकनीक, धैर्य और काउंटर-अटैक की क्षमता इंग्लिश गेंदबाजों के लिए हमेशा चुनौती साबित होती आई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

स्मिथ ने जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। इस मैच में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा और दोनों पारियों में उनका बल्ला शांत रहा। हालांकि यह स्मिथ का स्वभाव नहीं है कि वे पिछली असफलताओं को अपने ऊपर हावी होने दें।

करियर की बात करें तो स्टीव स्मिथ अब तक 119 टेस्ट मैचों में 10477 रन बना चुके हैं। उनका औसत 56.02 रहा है, जो उन्हें आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल करता है। एशेज में उनका अनुभव और फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर