जोफ्रा आर्चर और स्टीव स्मिथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैदान पर तकरार! जोफ्रा आर्चर ने फेंकी 150 KMPH की बाउंसर, गुस्से से आग-बबूला हुए स्टीव स्मिथ- VIDEO

Steve Smith vs Jofra Archer: दूसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर की बहस का वीडियो वायरल हुआ, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

संजय सिंह बिष्ट

AUS vs ENG: ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर एशेज 2025-26 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। मैच के चौथे दिन ही कंगारू टीम ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि इस जीत के साथ ही मैदान पर एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला जिसने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर के बीच मैदान पर गर्मागर्मी

यह पूरा विवाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 9वें ओवर में देखने को मिला, जिसे जोफ्रा आर्चर फेंक रहे थे। ओवर की पहली गेंद स्टीव स्मिथ ने चौके के लिए भेज दी, जिसके बाद आर्चर visibly नाराज नजर आए। उन्होंने अगली ही गेंद करीब 150 KMPH की रफ्तार से बाउंसर फेंकी, जिस पर स्मिथ अपरकट खेलते हुए भी गेंद को अपने बल्ले से नहीं जोड़ पाए। इसके बाद आर्चर ने लगातार पेस बढ़ाते हुए 150–151 KMPH की रफ्तार से बॉल फेंकी, लेकिन स्मिथ ने जवाब में शानदार चौका और छक्का जड़कर दो गेंदों में 10 रन बटोर लिए। छक्का लगाने के बाद स्मिथ ने आर्चर की ओर देखते हुए कहा कि "जब तुम कुछ कर नहीं पाते, तब बाउंसर फेंकते हो, चैम्प!" इस पल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

2019 एशेज से चली आ रही राइवलरी फिर दिखी

स्मिथ और आर्चर की यह भिड़ंत नई नहीं है। 2019 एशेज के दौरान भी आर्चर ने तेज रफ्तार गेंदों से स्मिथ को खासा परेशान किया था। एक मैच में तो आर्चर की गेंद स्मिथ के सिर पर जा लगी थी, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक तीखी राइवलरी देखने को मिली। ब्रिस्बेन टेस्ट में एक बार फिर वही जुनून नजर आया और मैच के अंतिम पलों में दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बना रहा।

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में दूसरी लगातार जीत

ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने महज 10 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने केवल 9 गेंदों में 23 रन ठोकते हुए टीम को जीत की राह दिखाई। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हैं, ऐसे में टीम की कमान संभाल रहे स्मिथ ने लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया। शुरुआती दो टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर नियंत्रण बना लिया है, जबकि इंग्लैंड के लिए यह हार चिंता का विषय बन चुकी है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी