स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नींद त्यागने के लिए हो जाइए तैयार, इतने बजे शुरू होगा बॉक्सिंग डे टेस्ट, यहाँ देखें पूरी डिटेल

AUS vs ENG: एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से जाना जाता है। जानिए मैच के शुरू होने का समय और भारत में इसे टीवी व मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Austeralia vs England 4th Match Time in India: 26 दिसंबर 2025 की तारीख ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस के लिए खास होने जा रही है। एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है, शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह मुकाबला सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। आइए जानते हैं मैच का पूरा शेड्यूल, भारतीय समय के अनुसार टाइमिंग और लाइव देखने का तरीका।

अब तक कैसा रहा एशेज 2025 का हाल

एशेज सीरीज में अब तक खेले गए तीनों टेस्ट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाया है। कंगारू टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है, जबकि इंग्लैंड अब तक खाता भी नहीं खोल सका है। ऐसे में चौथा टेस्ट इंग्लैंड के लिए साख बचाने की लड़ाई बन गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा।

कप्तानी में बदलाव और प्लेइंग इलेवन

मैच से पहले दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की कप्तानी एक बार फिर बेन स्टोक्स संभालते नजर आएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी। शुरुआती दो टेस्ट में स्मिथ कप्तान थे, तीसरे मैच में पैट कमिंस की वापसी हुई थी, लेकिन अब चौथे टेस्ट में वह बाहर हैं और स्मिथ फिर से कप्तानी करेंगे।

भारतीय समय के अनुसार मैच का समय

भारतीय फैंस के लिए यह मुकाबला सुबह 5 बजे शुरू होगा। इससे पहले मुकाबले के लिए टॉस सुबह 4:30 बजे होगा। वहीं, एक दिन के खेल का समापन भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे होगा। अगर आप टेस्ट क्रिकेट के दीवाने हैं, तो इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए आपको अलार्म जरूर लगाना होगा। भारत में बॉक्सिंग डे टेस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर आसानी से देख सकेंगे।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI

ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर या ब्रेंडन डॉगेट, झाई रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंड।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए