बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ashes 2025-26: बेन स्टोक्स लगा सकते हैं 'स्पेशल फिफ्टी', आस-पास भी नहीं कोई दूसरा बल्लेबाज

ENG vs AUS: एशेज की रोमांचक सीरीज 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही है जहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जीत के लिए जोर आजमाएंगे। इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स इस बार एक खास रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Ben Stokes: टेस्ट क्रिकेट की सबसे रोमांचक और प्रतिष्ठित सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी, जहां दोनों देशों के शीर्ष खिलाड़ी अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि खिलाड़ी अपनी टीम के लिए सीरीज जीतने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि वह आगामी एशेज में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। स्टोक्स अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार खेल शैली के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पर्थ में होने वाला यह शुरुआती मुकाबला पूरी सीरीज का रुख तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

पहली एशेज सीरीज 1882-83 में खेली गई थी। इसके बाद हर दो साल के बाद इस प्रतिष्ठित सीरीज का आयोजन होता है। एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने 2013 से 2023 के बीच 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 1,562 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39 छक्के लगे हैं। इतने छक्के एशेज के इतिहास में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया किसी भी देश के बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। अगर 5 टेस्ट मैचों की अगली सीरीज में स्टोक्स 11 छक्के और लगा पाते हैं, तो एशेज के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन (24 छक्के) हैं। स्टीव स्मिथ (21 छक्के) और इयान बॉथम (20 छक्के) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड टीम 2021-22 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया आई थी। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती थी। आखिरी सीरीज 2023 में इंग्लैंड में खेली गई थी। 2-2 से सीरीज ड्रा रही थी। इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज 2015 में जीती थी। इंग्लैंड ने अपने घर में सीरीज 3-2 से जीती थी। 10 साल बाद इंग्लैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक बार फिर चैंपियन बनने की होगी। इंग्लैंड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 की सीरीज में हराया था।

IANS इनपुट के साथ

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा