इंग्लैंड टीम के कप्तान और कोच (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ashes Series: कब, कैसे और कहां पर देख सकते हैं एशेज सीरीज? 14 साल का सूखा खत्म कर पाएगी इंग्लिश टीम!

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में होगा। शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया कमजोर दिख रही है, लेकिन इसके बावजूद दोनों टीमों के बीच अच्छे मैच होंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Ashes Series 2025-26: एशेज सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड की टीमें 21 नवंबर से आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और सबके मन में यही सवाल है कि यह सीरीज कब, कहां और कैसे देखी जा सकेगी। इंग्लैंड पिछले 14 साल से ऑस्ट्रेलिया में एशेज नहीं जीत पाया है। ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स इस हार के लंबे सिलसिले को तोड़ने के मिशन पर होंगे।

कहां देखें एशेज सीरीज?

फैंस इस ब्लॉकबस्टर सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, डिजिटल व्यूअर्स के लिए जिओहॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। पर्थ में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। ब्रॉडकास्टिंग की बेहतरीन क्वालिटी और एक्सपर्ट पैनल की कमेंट्री के साथ दर्शकों को एशेज का हर रोमांचक पल घर बैठे देखने को मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर, इंग्लैंड को मौका?

ऑस्ट्रेलिया इस बार चोटों से परेशान है और पहले टेस्ट में कुछ बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्टीव स्मिथ पहले मैच में टीम की कमान संभालते दिखेंगे। इसके अलावा जोश हेजलवुड और शॉन एबॉट भी चोटों की वजह से पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इन खिलाड़ियों के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर हो गई है, जिसका फायदा उठाने के लिए इंग्लिश टीम पूरी तरह तैयार है।

इंग्लैंड की नजर एशेज में बदलाव पर

14 सालों से ऑस्ट्रेलिया में एशेज ट्रॉफी न जीत पाने का दाग इंग्लैंड की टीम के लिए बड़ी चुनौती है। बेन स्टोक्स की आक्रामक कप्तानी और इंग्लैंड का 'बाज़बॉल' एप्रोच इस बार कंगारूओं को कड़ी चुनौती दे सकता है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अच्छे फॉर्म में हैं और बदला लेने के लिए उतावले दिख रहे हैं। इस बार की एशेज सीरीज रोमांच, टक्कर और इतिहास बदलने की उम्मीदों से भरी होगी। भारत में फैंस इसे आसानी से टीवी और मोबाइल पर देख पाएंगे और हर सेशन का रोमांच महसूस कर सकेंगे।

तारीख मैच स्थान समय
शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 पहला टेस्ट पर्थ स्टेडियम, पर्थ सुबह 8:00 बजे
गुरुवार, 4 दिसम्बर 2025 दूसरा टेस्ट द गाबा, ब्रिस्बेन सुबह 9:30 बजे
बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 तीसरा टेस्ट एडिलेड ओवल, एडिलेड सुबह 5:30 बजे
शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025 चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न सुबह 5:30 बजे
रविवार, 4 जनवरी 2026 पाँचवाँ टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी सुबह 5:30 बजे

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड (पहले टेस्ट के लिए)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, बीयू वेबस्टर।

इंग्लैंड का स्क्वाड

बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोस टांग, मार्क वुड।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला