दीप्ति शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC T20I Ranking में दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गेंदबाजी में बनी नंबर-1

Annabel Sutherland 1st-Ranked Bowler In T20Is: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने दीप्ति शर्मा को टी20आई रैंकिंग में पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पर पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

Annabel Sutherland Dethrones Deepti Sharma As 1st-Ranked Bowler In T20Is: आईसीसी ने महिला क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है। दीप्ति शर्मा को पछाड़कर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड आईसीसी महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले सदरलैंड अगस्त 2025 में भी शीर्ष पायदान पर पहुंची थीं।

एक पायदान के नुकसान के साथ दीप्ति शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। जबकि पाकिस्तान की सादिया इकबाल तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। इस लिस्ट में जॉर्जिया वेयरहैम, चार्ली डीन, वेस्टइंडीज और नाशरा संधु ने 1-1 स्थान की छलांग लगाई हैं। ये खिलाड़ी क्रमशः सातवें, आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस लिस्ट में भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पांच स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

भारतीय महिला बॉलरों ने लगाई छलांग

भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की कविशा दिलहारी एक स्थान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर और चमारी अटापट्टू तीन स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गईं। भारत की अरुंधति रेड्डी 21 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गईं।

हरमनप्रीत कौर को 2 स्थान का हुआ फायदा

बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। कौर ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के विरुद्ध नाबाद 69 रन की पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार अपने नाम किया था। इसके बाद अगले दो मुकाबलों में 26 और 9 रन की पारी खेली। अब हरमनप्रीत के पास शीर्ष 10 में पहुंचने का 'गोल्डन चांस' है।

अमनजोत कौर सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 78वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि श्रीलंका की बल्लेबाज हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने अर्धशतक लगाने के बाद लंबी छलांग लगाई है। हसिनी परेरा 42 गेंदों में 65 रन बनाने के बाद 31 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि इमेशा दुलानी 39 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद 77 स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा