आन से-यौंग (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

India Open 2026 के फाइनल में पहुंची आन से-यौंग, महज 32 मिनट में रत्चानोक इंतानोन को दी मात

India Open: कोरियाई स्टार आन से-यंग ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में रत्चानोक इंतानोन को सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बनाई। उनका सामना वर्ल्ड नंबर 2 वांग झी यी से होगा।

उज्जवल सिन्हा

An Se-young enters in BWF India Open final: वर्ल्ड नंबर 1 एन से-यंग ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 इंडिया ओपन के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। आन से-यौंग ने शनिवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर 8 रत्चानोक इंतानोन को शिकस्त देकर 2026 सीजन के दूसरे फाइनल में जगह बनाई है। आन से-यौंग ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंतानोन को सीधे गेम में 21-11, 21-7 से मात दी। यह मुकाबला सिर्फ 32 मिनट तक चला।

इंडिया ओपन के फाइनल में कोरियाई स्टार आन से-यौंग का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 2 चीनी खिलाड़ी वांग झी यी से होगा। यह मुकाबला पिछले हफ्ते हुए मलेशिया ओपन का री-मैच है। दोनों के बीच पिछले सप्ताह ही मलेशिया ओपन के बीच भी मुकाबला खेला गया था। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में आन से-यौंग 17-4 से आगे हैं और उन्होंने अपने पिछले नौ मैच लगातार जीतकर वांग झी यी पर दबदबा बनाए रखा है।

32 मिनट में जीता सेमीफाइनल मुकाबला

बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में आन से-यौंग ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। पहले गेम में उन्होंने लगातार छह प्वॉइंट्स बनाकर बढ़त हासिल की और विरोधी को खेलने का मौका नहीं दिया। शानदार खेल और दमदार नियंत्रण के दम पर उन्होंने पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया।

दूसरा गेम काफी प्रतिस्पर्धी रहा। शुरुआती स्कोर 4-4 तक बराबरी का रहा, लेकिन इसके बाद आन से-यंग ने अपने खेल की रफ्तार बढ़ाई। लगातार प्वॉइंट्स बनाकर उन्होंने 16-5 की जबरदस्त बढ़त बनाई और अंततः गेम 21-7 से जीतकर सीधे गेम में मैच अपने नाम किया।

लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया

इस जीत के साथ आन से-यौंग ने लगातार 29 मैच जीतकर अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मलेशिया ओपन में लगातार तीसरा खिताब जीतते हुए इंडिया ओपन के फाइनल में भी जगह बनाई। अगर वह इंडिया ओपन फाइनल भी जीतते हैं, तो वह लगातार बैक-टू-बैक खिताब जीतने के करीब पहुंच जाएंगी।

आन से-यौंग ने पिछले सीजन में जीती थी 11 खिताब

पिछले साल आन से-यौंग ने एक ही सीजन में 11 खिताब अपने नाम किए थे। वह एक कैलेंडर ईयर में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की प्राइज मनी कमाने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जीत (240,000 अमेरिकी डॉलर) के बाद उनकी कुल साल भर की कमाई 10,03,175 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर