अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अमित शाह ने तय कर लिए BCCI के सिपहसालार, 6 पदों पर लगी फाइनल मुहर; जानें किसे मिली कौन सी कुर्सी

BCCI AGM Meeting: 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई एजीएम में कई अहम पदों पर चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद के लिए मिथुन मन्हास के नाम पर मुहर लग चुकी है। उसके अलावा भी सभी पदों पर मुहर लग चुकी है।

उज्जवल सिन्हा

BCCI AGM Meeting: बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव भी होने हैं, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष शामिल हैं। हालांकि, चुनाव से पहले ही इन सभी पदों पर नामों की मुहर लग चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी दाखिल किया था। चुनाव से पहले ही अध्यक्ष के रूप में मिथुन मन्हास को फाइनल कर दिया गया है। खास बात यह है कि बीसीसीआई के इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव की तैयारियों के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर 20 सिंतबर को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में आगामी चुनाव और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। अमित शाह के नेतृत्व में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष के रूप में मिथुन मन्हास को मंजूरी मिल चुकी है। गृह मंत्री के आवास पर ही आगामी बीसीसीआई चुनाव की पूरी रणनीति और रूपरेखा तय की गई है।

इन पदों पर होगा चुनाव

बीसीसीआई की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर मतदान होगा। इसके अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष पद भी चुनाव होना है। सचिव पद पर देवजीत सैकिया, उपाध्यक्ष के पद पर राजीव शुक्ला और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह धूमिल बने रहेंगे।

अब ये लोग संभालेंगे बीसीसीआई का कमान

  • अध्यक्ष- मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला
  • सचिव- देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव- प्रभतेज भाटिया
  • कोषाध्यक्ष- रघुराम भट्ट
  • एपेक्स काउंसिल- जयदेव शाह
  • आईपीएल चेयरमैन- अरुण सिंह धूमल

एजीएम में प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया जाएगा। वहीं रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। पहले प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं एपेक्स काउंसिल में जयदेव शाह को शामिल किया जाएगा। लेकिन 28 के बाद उन्हें संयुक्त सचिव बनाया जाएगा। यह भी कह सकते हैं कि उन्हें देवजीत सैकिया का डिप्टी बनाया जा रहा है। इसके अलावा एपेक्स काउंसिल में जयदेव शाह को शामिल किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज