मोदी-शाह ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई दी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'जम्मू-कश्मीर के लिए यह गर्व का पल...', पहली बार Ranji Trophy का खिताब जीतने पर PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल में कर्नाटक को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर इतिहास रचा और 67 साल बाद पहली बार खिताब अपने नाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

Amit Shah and Narendra Modi congratulated J/K team on winning Ranji Trop: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिखते हुए 67 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। शनिवार को खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रॉ रहने के बावजूद पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत राज्य के क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी टीम को बधाई

इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जम्मू-कश्मीर टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए टीम के प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इस सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

पहली पारी में मजबूत बल्लेबाजी से बनाई जीत की नींव

रणजी ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शुभम पुंडीर ने शानदार शतक लगाते हुए 121 रन बनाए, जबकि यावर हसन ने 88 रनों की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और मैच पर शुरुआती पकड़ बना दी।

कर्नाटक पहली पारी में दबाव में, गेंदबाजों का कमाल

जवाब में कर्नाटक की टीम जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 293 रन पर सिमट गई। हालांकि मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। जम्मू-कश्मीर के लिए औकिब नबी डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 54 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं युद्धवीर सिंह और सुनील कुमार ने दो-दो विकेट लेकर टीम को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी पारी में भी जारी रहा दबदबा

दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने कर्नाटक पर दबाव बनाए रखा। कमरान इकबाल ने 160 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। साहिल लोत्रा ने नाबाद 101 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 32 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।

पूरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम हर विभाग में कर्नाटक पर भारी रही। पहली पारी की बढ़त ने उन्हें खिताब दिलाया और टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत न केवल खिलाड़ियों बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट विकास के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

IANS इनपुट के साथ 

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता