अमन मोखाडे (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में अमन मोखाडे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बने

Aman Mokhade: विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाडे ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। वो इस टूर्नामेंट में इतिहास में एक सीजन में 800 रनों का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Aman Mokhade In Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाडे ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन के दौरान 800 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ मोखाडे ने पृथ्वी शॉ और नारायण जगदीशन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अमन मोखाडे को फाइनल मुकाबले में 800 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 19 रनों की ज़रूरत थी, जिसे उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में सौराष्ट्र के खिलाफ विदर्भ की पारी के 11वें ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले, गुरुवार (15 जनवरी) को कर्नाटक के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मोखाडे ने हर्ष दुबे की कप्तानी वाली विदर्भ टीम के लिए नाबाद 138 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसने उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंचा दिया था।

पृथ्वी शॉ ने सबसे पहले 800 रनों का आंकड़ा किया था पार

विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 800 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ थे। वो फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने यह कारनामा 2020-21 सीजन में मुंबई की ओर से खेलते हुए किया था, जब उन्होंने आठ मैचों में 827 रन बनाए थे। इसके बाद तमिलनाडु के नारायण जगदीशन ने शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा। 2022-23 सीज़न में जगदीशन ने आठ मैचों में 830 रन बनाकर विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया था।

जगदीशन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मोखाडे

मोखाडे ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज़्यादा शतक (5) लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली थी। फाइनल में मोखाडे के पास जगदीशन के रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। हालांकि वह 45 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए और इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड से चूक गए।

विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी टीम सीज़न मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
नारायण जगदीशन तमिलनाडु 2022-23 8 830 277
पृथ्वी शॉ मुंबई 2020-21 8 827 227*
अमन मोखाडे विदर्भ 2025-26 10 814 150*
करुण नायर विदर्भ 2024-25 9 779 163*
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2020-21 7 737 152
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2025-26 9 725 147
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2017-18 8 723 140
रुतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र 2022-23 5 660 220*
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2024-25 10 651 139*
रविकुमार समर्थ कर्नाटक 2020-21 7 613 192
बी साई सुदर्शन तमिलनाडु 2022-23 8 610 154
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2019-20 11 609 103*
दिनेश कार्तिक तमिलनाडु 2016-17 9 607 118
रुतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र 2021-22 5 603 168
अभिनव मुकुंद तमिलनाडु 2019-20 12 600 147

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वो पिछले ही मुकाबले में शतकीय पारी खेलते हुए लिस्ट A क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज़ों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ़ 16 पारियों में हासिल की। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज़ ग्रीम पोलॉक ने भी यह मुकाम 16 पारियों में ही हासिल किया था। इसके साथ ही मोखाडे 1000 लिस्ट A रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए पहले के रिकॉर्ड धारक देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह कारनामा क्रमशः 17 पारियों में किया था।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री