आकाशदीप (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

भारत को लगा तगड़ा झटका, सिडनी टेस्ट से बाहर हुए आकाशदीप, जानें कौन लेगा उनकी जगह

पांचवें टेस्ट में आकाशदीप का खेलना मुश्किल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते वह सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं, जो भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाना है। यह मुकाबला 3 जनवरी से शुरू होने वाला है। यह मैच भारत के लिए काफी अहम है, जिसे टीम इंडिया हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही भारत को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप चोटिल हो गई हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत के लिए अब और भी चुनौतिपुर्ण हो गया है। इस मैच से आकाशदीप बाहर हो गए हैं। वह चोटिल की वजह से सिडनी टेस्ट से हुए हैं।

दरअसल, आकाशदीर कमर दर्द से जुझ रहे हैं। ऐसे में वह 3 जनवरी से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस खबर से भारतीय फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया की भी टेंशन बढ़ गई है। हालांकि माना जा रहा है कि उनकी जगह टीम में हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा ता। इस परफॉर्मेंस की वजह से भारत की हर तरफ आलोचना हुई थी। साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर को भी सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया है। जिसके बाद उनका भी गुस्सा देखने मिला है। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थीष एडिलेड में हुए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। गाबा टेस्ट ड्रॉ रहा और फिर मेलबर्न में हुए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। इसी के साथ इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO