आकाश दीप और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

विराट के बल्ले में है जादू! आकाश दीप ने कोहली के बैट से जड़े दो गगनचुंबी छक्के

कई बार देखा गया है कि युवा खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला देखते हैं, उसे निहारते हैं और उससे खेलने की इच्छा भी जाहीर करते हैं। रिंकू सिंह तो कोहली से दो बल्ले ले चुके हैं। ऐसे में आज के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ आकाश दीप भी कोहली का बल्ला लेकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। जिसके बाद  उन्होंने आते ही दो शानदार छक्के भी लगाए।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में शानदार खेल दिखाया। भारत की शुरुआत ही काफी शानदार हुई थी। रोहित और यशस्वी ने टेस्ट मुकाबले को टी20 बनाते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी की। इतनी ही नहीं टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप ने भी आते ही दो जोरदार छक्के जड़े। वह विराट कोहली का बल्ला लेकर खेलने आए थे।

दरअसल, कई बार देखा गया है कि युवा खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला देखते हैं, उसे निहारते हैं और उससे खेलने की इच्छा भी जाहीर करते हैं। रिंकू सिंह तो कोहली से दो बल्ले ले चुके हैं। ऐसे में आज के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ आकाश दीप भी कोहली का बल्ला लेकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। जिसके बाद  उन्होंने आते ही दो शानदार छक्के भी लगाए।

कोहली भी आकाश दीप द्वारा लगाए गए छक्के देखकर हंसने लगे। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने दूसरे मैच में शानदार खेल दिखाया। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 35 गेंद पर 47 रन बना पाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनका यह खेल देखकर उनके फैंस खुश जरूर हुए होंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। भारत ने 52 रन की लीड लेकर पारी घोषित कर दी है। जिसके बाद अब बांग्लादेश बल्लेबाजी करने मैदान पर आ गई है। जहां भारत की कोशिश होगी की वह जल्द से जल्द बांग्लादेश को आउट करके मुकाबले में जीत हासिल कर सके।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन