

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की तूफानी पारी जारी है। कानपुर में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे टेस्ट में नया कीर्तिमान बना दिया है। रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए भारत ने अब तक एक कैलेंडर ईयर में किसी भी टीम से सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
भारत बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 31 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस मामले में उन्होंने विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग के 32 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए जडेजा ने 9.2 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इस एक विकेट के साथ ही उन्होंने 300 टेस्ट विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं जडेजा दूनिया के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 300 विकेट/3000 रन का ग्रैंड डबल बनाया है। उनसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के इयान बॉथम ने किया था।