आकाश दीप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बर्मिंघम में आकाशदीप का ऐतिहासिक प्रदर्शन, कैंसर पीड़ित बहन को किया डेडिकेट

आकाश दीप ने एजबेस्टन के टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस टेस्ट में 10 विकेट चटकाए। उन्होंने यह प्रदर्शन अपने कैंसर पीड़ित बहन को डेडिकेट किया।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए बर्मिंघम टेस्ट मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप ने अपनी गेंदबाज़ी से इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लेकर न केवल भारत की 336 रनों से मिली शानदार जीत में निर्णायक भूमिका निभाई, बल्कि इंग्लैंड में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ों में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

एजबेस्टन में मैच जीतने के बाद ब्रॉडकास्टर चेतेश्वर पुजारा से बातचीत में आकाशदीप भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपनी बड़ी बहन को समर्पित किया, जो पिछले दो महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

आकाश दीप ने अपने प्रदर्शन का श्रेय बहन को दिया

भावुक हुए आकाशदीप "मैंने इस दर्द को आज से पहले किसी से साझा नहीं किया था," उन्होंने कहा, "आज जब मैं गेंदबाज़ी कर रहा था, हर गेंद मुझे मेरी बहन की याद दिला रही थी। मैं हर डिलीवरी उसी के नाम समर्पित कर रहा था और मुझे यकीन है कि इस जीत से सबसे ज़्यादा खुशी उसे होगी।" आकाश दीप ने पहली बार पांच विकेट हॉल लिया। इसके साथ ही वो पहली बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। वो इंग्लैंड में 10 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने चेतन शर्मा के बाद ये उपलब्धि हासिल की। चेतन शर्मा और आकाश दीप के अलावा कोई और गेंदबाज इंग्लैंड में ऐसा नहीं कर सके हैं।

इंग्लैंड में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन

गेंदबाज़ का नाम पहली पारी में विकेट दूसरी पारी में विकेट कुल विकेट स्थल (Venue) वर्ष
आकाश दीप 4 6 10 बर्मिंघम 2025
चेतन शर्मा 4 6 10 बर्मिंघम 1986
जसप्रीत बुमराह 4 5 9 नॉटिंघम 2021
ज़हीर ख़ान 4 5 9 नॉटिंघम 2007
भगवत चंद्रशेखर 2 6 8 द ओवल 1971
मोहम्मद सिराज 4 4 8 लॉर्ड्स 2021
लाला अमरनाथ 5 3 8 मैनचेस्टर 1946
कपिल देव 5 3 8 लॉर्ड्स 1982

इन बल्लेबाजों को किया आउट

एजबेस्टन में आकाश दीप ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए। आकाश दीप के इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को टेस्ट में सबसे बड़ी जीत मिली है। आकाश दीप ने पहली पारी में बेन डकेट, ओली पोप, क्रिस वोक्स और हैरी ब्रूक को आउट किया। वहीं दूसरी पारी में आकाश ने एक बार फिर से बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। उसके अलावा ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स को आउट करके बड़ा कारनामा किया।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई