सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर क्यों चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर? काॅल पर बोले- मुझे लगा था अभी...

Sachin Tendulkar Statement: अजिंक्य रहाणे के संन्यास से सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए। जानिए सचिन ने फोन कर क्या कहा और रहाणे का इस पर क्या जवाब था।

सृष्टि मौर्य

Sachin Tendulkar's Reaction On Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्हें पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों की ओर से शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन सबसे खास कॉल उन्हें सचिन तेंदुलकर का आया। रहाणे के मुताबिक, सचिन को उनके संन्यास की खबर सुनकर काफी हैरानी हुई थी, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि रहाणे अभी और लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे।

रहाणे का सोशल मीडिया वीडियो

रहाणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया था। इस वीडियो में वो भावुक नजर आए थे। संन्यास के बाद अपने अगले सफर के बारे में बात करते हुए रहाणे ने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले उन्हें फोन किया था। दोनों मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में साथ खेल चुके हैं।

क्या बोले अजिंक्य रहाणे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रहाणे ने कहा, 'पहला कॉल सचिन तेंदुलकर का आया। उन्हें लगा कि मैं अभी लंबा खेलूंगा। मैंने उनसे कहा कि मैं ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहता, क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के रिटायर हो रहा हूं।'

रहाणे ने बताया कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी उन्हें फोन किया था। वहीं विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने उन्हें मैसेज कर शुभकामनाएं दीं। रहाणे ने कहा कि उन्होंने सभी से यही बात कही कि अपने करियर में उन्होंने जो कुछ हासिल किया, उससे वो पूरी तरह संतुष्ट हैं।

वीडियो में भावुक थे रहाणे

रहाणे का संन्यास वीडियो भी काफी चर्चा में रहा। वीडियो रिकॉर्ड करते समय उनकी आंखें नम हो गई थीं। उन्होंने बताया कि परिवार से संन्यास को लेकर बात करते समय भी वो भावुक हो गए थे और वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद काफी देर तक रोते रहे।

रहाणे का क्रिकेट करियर

अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने 85 टेस्ट मैचों में 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल हैं। वहीं 90 वनडे मैचों में उनके नाम 2,962 रन हैं। रहाणे ने भारत के लिए 20 T20 इंटरनेशनल मैच भी खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 15 शतक और 51 अर्धशतक दर्ज हैं।

अपने संन्यास के बाद रहाणे ने साफ किया है कि वो अपने क्रिकेट करियर को लेकर किसी तरह का पछतावा नहीं रखते। उनके लिए अब ये सफर खत्म होने के बजाय जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO