अजिंक्य रहाणे (फोटो- @IPL) 
क्रिकेट

बदल गया है केकेआर के कप्तान रहाणे का अंदाज? मुंबई इंडियंस के खिलाफ उड़ाए गगनचुंबी छक्के, खेली 67 रन की पारी

KKR vs MI: अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन ठोके, उनके सामने गेंदबाज बेबस नजर आए और उन्होंने मैच में दबदबा बना लिया।

संजय सिंह बिष्ट

KKR Captain Ajinkya Rahane: 67 Runs: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

27 गेंदों में फिफ्टी, 67 रन की कप्तानी पारी

37 वर्षीय रहाणे ने इस मुकाबले में तेज शुरुआत करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और रन गति को लगातार बनाए रखा। रहाणे बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 67 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। अपनी इस शानदार पारी में रहाणे ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए और 167.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस कप्तानी पारी ने केकेआर को मैच में मजबूत स्थिति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन रहाणे ने इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आईपीएल में रहाणे का अनुभव

अजिंक्य रहाणे 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और लंबे समय से इस लीग में लगातार प्रदर्शन करते आए हैं। इस मैच से पहले उन्होंने टूर्नामेंट में 198 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 125 के स्ट्राइक रेट और 30.5 की औसत से 5032 रन बनाए हैं। रहाणे के नाम आईपीएल में 2 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उनके अनुभव और स्थिरता को दर्शाता है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए रहाणे को टी20 फॉर्मेट में ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 375 रन बनाए हैं और उनका आखिरी टी20 मुकाबला साल 2016 में खेला गया था। हालांकि आईपीएल में उनका अनुभव और निरंतरता उन्हें एक अहम खिलाड़ी बनाती है, जिसका असर इस मुकाबले में भी साफ देखने को मिला।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद