अजय रात्रा (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

BCCI की सेलेक्शन कमेटी में शामिल हुआ ये पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज, सलिल अंकोला को किया रिप्लेस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की चयन समिति में एक और नया नाम जुड़ गया है। बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा को शामिल किया है। अजय 5 सदस्यीय चयन समिति के पूर्व सदस्य सलिल अंकोला की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मृणाल पाठक

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की चयन समिति में एक और नया नाम जुड़ गया है। बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा को शामिल किया है। अजय 5 सदस्यीय चयन समिति के पूर्व सदस्य सलिल अंकोला की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिछले साल अगरकर को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जाने के बाद चयन पैनल में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता थे। अंकोला पहले से ही समिति का हिस्सा थे। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया। रात्रा समिति में सलिल अंकोला की जगह लेंगे।''

भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। हालांकि रात्रा गुरुवार से पद संभालेंगे जब दलीप ट्रॉफी शुरू होगी। रात्रा ने घोषणा के तुरंत बाद पीटीआई से कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है। मैं भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।''

बीसीसीआई ने जनवरी में चयनकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और रात्रा, रितिंदर सिंह सोढ़ी, अजय मेहरा और शक्ति सिंह के नाम छांटे थे जिनका जून में अशोक मल्होत्रा ​​की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने साक्षात्कार लिया था। फरवरी 2023 में चेतन शर्मा के बाहर होने के बाद चयन पैनल में उत्तर क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि नहीं था।

रात्रा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए महिला टीम के साथ यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ के भी सदस्य थे। यह 42 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लेवल तीन का कोच भी है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश को कोचिंग दी है। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भी बड़े पैमाने पर काम किया है और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।

रात्रा ने भारत के लिए 2002 में छह टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच खेले। उनके संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर का मुख्य आकर्षण एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 115 रन की पारी थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘पद के लिए साक्षात्कार देने वाले सभी लोगों में से वह सबसे योग्य उम्मीदवार थे।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस