शुभमन गिल (फोटो- @ShubmanGill) 
क्रिकेट

बर्मिंघम में जीत के बाद कप्तान गिल का 'शुभ' संदेश, कहा- मेहनत से प्यार करिए और..

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान एजबेस्टन टेस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाकर कुल 436 रन बनाए। इस जीत के बाद उन्होंने अपने फैंस को खास संदेश दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। शुभमन गिल इस जीत में बतौर कप्तान सबसे बड़े सूत्रधार रहे। लीड्स में हार का सामना करने के बाद कई लोगों का मानना था कि टीम इंडिया के लिए सीरीज में वापसी करना ज्यादा मुश्किल होगा। एजेबस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने ऐसे लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं। टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटा दी है।

इस जीत में टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली, जसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ इस एतिहासिक जीत के बाद उन्होंने प्रंशसकों को एक खास संदेश दिया है।

शुभमन गिल का फैंस को खास संदेश

टेस्ट फॉर्मेट में बतौर कप्तान शुभमन गिल की विदेशी धरती पर पहली जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। खुद कप्तान भी जीत के बाद गदगद हो गए। इंग्लैंड को उन्हीं के देश में हराने के बाद शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मन की बात साझा की है। उन्होंने खास संदेश देते हुए लिखा है कि "मेहनत करते रहिए और गेम आपको इसका फल देगा।"

58 साल बाद एजबेस्टन में रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही शुभमन गिल समेत टीम इंडिया ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवा लिया। बर्मिंघम के मैदान पर टीम इंडिया ने पहली बार साल 1967 में मुकाबला खेला था। उस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी मंसूर अली खान पटौदी करते थे। उसके बाद टीम इंडिया ने यहां पर कुल 7 मुकाबले खेले थे। जिसमें से उसे 6 में हार मिली थी, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब 58 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने शुभमन गिल की अगुवाई में बर्मिंघम के एजबेस्टन में जीत दर्ज की। एजबेस्टन का गुरूर…भारत की एतिहासिक जीत, फिर वायरल हुई विवेक राजदान की कमेंट्री

शुभमन गिल ने बनाए 430 रन

शुभमन गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 430 रन बनाए। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 269 रन विशाल पारी खेली। जबकि दूसरी पारी में 161 रन बनाए। बतौर कप्तान इंग्लैंड का दौरा उनके लिए पहला अनुभव है। गिल के लिए कप्तान के तौर पर उनका ये पहला अनुभव शानदार साबित हो रहा है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान