संजय मांजरेकर और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

उनका करियर पहले ही खत्म...टेस्ट से संन्यास के बाद संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा पर दिया हैरान करने वाला बयान, मचा बवाल

भारत के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर आएदिन अपने बयान की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा के लिए उनके प्रदर्शन और फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म होते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने इंस्टग्राम स्टोरी के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। जिसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा था। जिसके बाद रोहित के इस फैसले पर कई लोग हैरान हुए थे। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी अपनी राय दी है।

संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा का मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उनके संन्यास की घोषणा को सही करार दिया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बुधवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वो वनडे क्रिकेट पर ध्यान देंगे। अब संजय मांजरेकर ने उनके संन्यास को लेकर जो बयान दिया है, उससे फैंस में गुस्सा भी देखा जा रहा है।

रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन खराब- संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रोहित शर्मा के संन्यास के बारे में बात की। संजय मांजरेकर ने 'X' पर लिखा कि रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। रोहित के बल्ले से पिछले 15 टेस्ट मैच के दौरान सिर्फ 164 रन निकले हैं। जिसमें से उनकी 10 पारियां न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ थी।

रोहित की फिटनेस के कारण पहले ही खत्म हुआ करियर- संजय मांजरेकर

इस दौरान रोहित शर्मा का औसत सिर्फ 10.9 का था। मांजरेकर ने रोहित शर्मा के सिर्फ प्रदर्शन पर बात नहीं की। बल्कि उन्होंने रोहित के फिटनेस पर भी बयान दे दिया। मांजरेकर ने लिखा कि रोहित शर्मा की फिटनेस को देखते हुए पहले ही उनका टेस्ट करियर खत्म हो गया था।

इस वक्त रोहित शर्मा की उम्र 48 साल है। इस दौरान उन्होंने इंटरेशनल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा था कि देश के लिए खेलना सम्मान की बात है। बता दें कि रोहित शर्मा के इस फैसल के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास की बात भी सोशल मीडिया में चल रही है।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें