टीम इंडिया (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC Final: सिडनी की शिकस्त से सारे समीकरण ध्वस्त, भारत के लिए बंद हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दरवाजे

सिडनी में हार के बाद भारत को अब कोई भी समीकरण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पंहुचा सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट में हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। 

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भारतीय टीम अब पूरी तरह से बाहर हो गई है। सिडनी टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अब कोई भी समीकरण भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पंहुचा सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में 6 विकेट से हराकर खुद को WTC के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और अब ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2023-25 ​​में अभी 2 और टेस्ट खेलने हैं। वहीं, टीम इंडिया ने इस चक्र का आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। भारत को WTC फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए सिडनी टेस्ट हर हाल में जीतना था। जीत ही टीम इंडिया को आगे ले जा सकती थी।

WTC 2025 का फाइनल कब और कहां होगा?

आपको बता दें कि ICC ने WTC फाइनल की तारीख और स्थान पहले ही तय कर लिया है। यह खिताबी मुकाबला 11 से 15 जून 2025 के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर 16 जून को रिजर्व डे के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि WTC पहली बार लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन है ऑस्ट्रेलिया

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 में टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर खिताब जीता था। अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस बार तीसरे संस्करण का फाइनल खेला जाएगा। पहले संस्करण का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। फिर दूसरे संस्करण का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। अब तीसरे संस्करण के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा