अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान होंगे कप्तान, मुजीब उर रहमान की वापसी

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान की टीम 29 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

संजय सिंह बिष्ट

Afghanistan playing XI for Triangular Series: अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। ये सीरीज 29 अगस्त से होगी, जो कि टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी। इस सीरीज के अफगानिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें स्पिन गेंदबाज राशिद खान कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, मुजीब उर रहमान की वापसी से हुई है। मुजीब की वापसी से अफगान टीम को मजबूती मिली है।

नवीन उल हक को नहीं मिला मौका

अफगानिस्तान की इस 17 सदस्यीय टीम में नवीन-उल-हक को मौका नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर 22 वर्षीय तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई टीम में शामिल हैं। 10 टी20 मैचों में 14 विकेट ले चुके अब्दुल्ला अहमदजई ने अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। वह एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खारोटे को मुख्य टीम से बाहर रखा गया है, लेकिन वह एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी होंगे।त्रिकोणीय सीरीज के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर को टीम में शामिल करना है, जो राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसी मजबूत स्पिन गेंदबाजी यूनिट में शामिल हो गए हैं।

29 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

अफगानिस्तान की टीम 29 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट इन टीमों को 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में जानकारी हासिल करने का मौका देगा।

डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को चुनौती देने के बाद अफगानिस्तान की टीम 1 सितंबर को यूएई से भिड़ेगी। इसके बाद 2 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा, जबकि 5 सितंबर को एक बार फिर यूएई की टीम उसके सामने होगी। शीर्ष दो टीमें 7 सितंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई और फजलहक।

एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल