अफगानिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अफगानिस्तान क्रिकेट में जोनाथन ट्रॉट का युग खत्म, नए कोच की तलाश में जुटा ACB; अब होगी नए दौर की शुरुआत

Afghanistan Cricket Board: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म हो गया है। जिसके बाद अब बोर्ड ने नए कोच की तैयारी शुरू कर दी है। श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच मिल जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Afghanistan is Searching for a New Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है। अफगानिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। विश्व कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म होने के साथ ही लगभग 4 साल से टीम के हेड कोच रहे जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अब नए कोच की तलाश में है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए कोच के लिए एक शर्त रखी है। एसीबी चाहता है कि नया कोच और सहयोगी स्टाफ अफगानिस्तान में ही रहकर देश के खिलाड़ियों के साथ काम करें। ऑफ सीजन के दौरान भी वो ज्यादा से ज्यादा सेवा दे सके। अब कोच के कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा होगा कि उनका कार्यस्थल अफगानिस्तान में ही होगा।

नए कोच का कार्यस्थल अफगानिस्तान होगा

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा, "हमने अनुबंध में कहा है कि उनका कार्यस्थल अफगानिस्तान होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। जब कोई सीरीज शेड्यूल न हो, तो उन्हें नेशनल टीम की कमजोरियों को सुधारने पर काम करना चाहिए।"

नए कोच की तलाश शुरू

उन्होंने कहा, "ट्रॉट का उत्तराधिकारी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए कोच का नाम श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले फाइनल कर लिया जाएगा। साउथ अफ्रीका से दो और एक एशियन का नाम हेड कोच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं।" नसीब खान ने फिलहाल शॉर्टलिस्ट किए गए नामों का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि नए कोच के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट का नया दौर शुरू होगा।

2022 में जोनाथन ट्रॉट बने थे अफगानिस्तान के कोच

जोनाथन ट्रॉट ने 2022 में अफगानिस्तान टीम के साथ काम शुरू किया था और अपने 4 साल के कार्यकाल में अफगानिस्तान को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है। अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका जैसी टीमों को हराया। टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया और सेमीफाइनल खेली। टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर नहीं जा पाई। इसके बावजूद ट्रॉट ने न सिर्फ टी20 में बल्कि टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी टीम के लिए बतौर कोच जो योगदान दिया है, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना