जोनाथन ट्रॉट (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने जताई उम्मीद, भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करेंगे बॉलर्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 में 20 जून को भिड़ंत होने वाली है। इस मैच से पहले अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उनकी टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करें।

मृणाल पाठक

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया): टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में 20 जून को भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच से पहले अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट उम्मीद जताई है कि उनकी टीम के गेंदबाज भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करेंगे।

ट्रॉट ने कहा की टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे टी20 विश्व कप के सुपर आठ के अपने मुकाबले में भारत के खिलाफ दो ओवर में 60 रन नहीं लुटाएं जैसा उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में किया था। अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम ने चौथे ओवर में 36 रन लुटाए जबकि 18वें ओवर में 24 रन बने।

वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन की 53 गेंद पर 98 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए। इस मैच से मिली सीख के बारे में पूछे जाने पर ट्रॉट ने कहा, ‘‘अगर हम किसी ओवर की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो उस ओवर को जल्द समाप्त करना होगा। आज हमने दो ओवर में 60 रन दिए और इससे मैच का रुख काफी हद तक बदल गया।''

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है और हां, बल्लेबाजी से मैं निराश हूं कि हम लक्ष्य के थोड़ा और करीब नहीं पहुंच पाए।'' एक और पहलू जिसे टीम को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता होगी वह है हवा की दिशा में शॉट खेलना जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि बड़े शॉट बाउंड्री के बाहर गिरें।

ट्रॉट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने देखा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने हवा का अच्छा उपयोग किया। मेरा मतलब है, हवा लंबी, अधिक लंबी सीमा रेखा की ओर थी लेकिन फिर भी शॉट आसानी से इसके पार गए। मुझे लगता है कि शायद हम थोड़ी बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और उन्हें दूसरी तरफ हिट करने के लिए मजबूर कर सकते थे।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई