मोहम्मद नबी और इब्राहिम जादरान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जादरान का तूफान-नबी की फिरकी, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, T20 WC में जीत के साथ किया खूबसूरत अंत

AFG vs CAN: टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने अंतिम मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर टूर्नामेंट का अंत शानदार जीत के साथ किया है। अफगान टीम की इस जीत में इब्राहिम जादरान ने अहम भूमिका निभाई।

संजय सिंह बिष्ट

Afghanistan beat Canada by 82 Runs: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 19 फरवरी को दिन का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपने अभियान का समापन यादगार अंदाज में किया।

इब्राहिम जादरान की तूफानी पारी

कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के पक्ष में नहीं गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा सादिकुल्लाह अटल ने 44 रनों का योगदान दिया, जबकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए। कनाडा की ओर से जसकरन सिंह ने 4 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए। दिलोन हेलीगर को एक सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की खराब शुरुआत

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 25 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। कप्तान दिलप्रीत बाजवा 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 48 रन तक पहुंचते-पहुंचते आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। साद बिन जफर ने 28 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन जीत की उम्मीदें काफी पहले खत्म हो चुकी थीं। कनाडा ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए।

गेंदबाजों का कमाल

अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान राशिद खान ने दो विकेट लिए, जबकि मुजीब उर रहमान और अजमतुल्लाह ओमारजई को एक-एक सफलता मिली। इस शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत मजबूती और आत्मविश्वास के साथ किया।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा