अफगानिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के बाद अफगानिस्तान को मिला नया हेड कोच, कई टीमों को बना चुका है चैंपियन

Richard Pybus: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान ने रिचर्ड पायबस को नया हेड कोच नियुक्त किया, जो जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे और श्रीलंका सीरीज से कार्यभार संभालेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Afghanistan New Head Coach: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के अनुभवी कोच रिचर्ड पायबस को राष्ट्रीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। इसके साथ ही चार साल तक अफगानिस्तान टीम के साथ रहे जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म हो गया। जिसके बाद रिचर्ड पायबस को नया कोच बनाया गया है।

पायबस का कोचिंग अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। उन्होंने पाकिस्तान टीम को 1999 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के क्रिकेट डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान वेस्ट इंडीज की पुरुष, महिला और अंडर-19 टीमों ने 2016 में विश्व कप खिताब जीते थे।

वेस्टइंडीज के साथ रहा है लंबा कार्यकाल

वेस्ट इंडीज क्रिकेट के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। 2018 में उन्हें हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया गया था और अगले ही साल अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इससे पहले 2012 में वह बांग्लादेश के हेड कोच भी रहे, हालांकि उनका कार्यकाल छोटा और विवादों से घिरा रहा।

रिचर्ड पायबस की पहली परीक्षा श्रीलंका के सामने

अफगानिस्तान के साथ पायबस की पहली परीक्षा यूएई में श्रीलंका टीम के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज होगी। पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 13 मार्च को शारजाह में खेला जाएगा। इस सीरीज से रिचर्ड पायबस की रणनीति के बारे में पता चलेगा कि अफगानिस्तान क्रिकेट आने वाले समय में कितना बदलेगा।

2022 में जोनाथन ट्रॉट बने थे अफगानिस्तान के कोच

जोनाथन ट्रॉट ने 2022 में अफगानिस्तान टीम के साथ काम शुरू किया था और अपने 4 साल के कार्यकाल में अफगानिस्तान को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है। अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका जैसी टीमों को हराया। टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया और सेमीफाइनल खेली। टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर नहीं जा पाई। इसके बावजूद ट्रॉट ने न सिर्फ टी20 में बल्कि टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी टीम के लिए बतौर कोच जो योगदान दिया है, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना