अफगानिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप में राशिद खान संभालेंगे अफगानिस्तान की कमान, ACB ने 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

ACB Announce Preliminary Squad For Asia Cup: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्राई सीरीज और एशिया कप के लिए 22 22 खिलाड़ियों की प्रारंभिक लिस्ट जारी कर दी है।

उज्जवल सिन्हा

Afghanistan Announce Preliminary Squad For Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने एशिया कप से पहले अपनी प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार 6 अगस्त को पाकिस्तान और यूएई के साथ होने वाली टी20 सीरीज और एशिया कप के लिए 22 खिलाड़ियों की प्रारंभिक लिस्ट जारी की है।

इस टीम का कप्तान स्टार स्पिनर राशिद खान को बनाया गया है। वहीं टीम में मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मुजीब उर रहमान, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, नवीन उल हक़, करीम जनत, इब्राहिम ज़द्रान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

एसीबी ने प्रारंभिक टीम का ऐलान करते हुए क्या कहा?

एसीबी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम आगामी त्रिकोणीय सीरीज और एसीसी पुरुष टी20 एशिया कप से पहले दो सप्ताह के प्रशिक्षण और तैयारी शिविर में भाग लेगी। एसीबी की चयन समिति के सदस्य मीर मुबारिज ने क्रिकबज को बताया कि हमने त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप से पहले तैयारी शिविर के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा की है, जहां प्रशिक्षण और तैयारी शिविर के दौरान कोचिंग स्टाफ और कप्तान दोनों द्वारा नए शामिल किए गए खिलाड़ियों की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हां, हम आगामी एशिया कप में इन्हीं 22 खिलाड़ियों के उतरेंगे। लेकिन चोट लगने की स्थिति में बदलाव हो सकते हैं और हम इस मुद्दों का भी पूरा ध्यान रखेंगे। 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 में अफ़ग़ानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 9 सितंबर को अबू धाबी के शेख ज़ायेद स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ करेगा।

उनका अगला ग्रुप बी मैच भी 16 सितंबर को इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ होगा और आखिरी ग्रुप मैच में अफ़ग़ानिस्तान 18 सितंबर को अबू धाबी में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। 2023 में श्रीलंका में खेले गए एशिया कप के दौरान अफग़ानिस्तान सुपर फ़ोर के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था, लेकिन राशिद खान के नेतृत्व में इस बार अफग़ानिस्तानी खिलाड़ियों से काफ़ी उम्मीदें होंगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान पहुंची थी सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2024 में अफग़ानिस्तान ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। मगर सेमीफाइनल में वे एडेन मार्करम की अगुवाई वाली दक्षिण अफ़्रीका के सामने टिक नहीं सकी। अब अफगानिस्तान को एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। क्योंकि इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान की प्रारंभिक टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, वफीउल्लाह तारखिल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, नांग्याल खरोती, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मुजीब जादरान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, फरीद मलिक, सलीम सफी, अब्दुल्ला अहमदजई, बशीर अहमद।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग