अफगानिस्तान की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AFG vs BAN: ए एम गजनफर के छक्के से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के छुड़ाए छक्के, दी करारी शिकस्त

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दे दी है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों के अंतर से हराया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दे दी है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों के अंतर से हराया। ए एम गजनफर के छह विकेट के दम पर बांग्लादेश के छक्के छूट गए। इस जीत के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अल्लाह मोहम्मद गजनफर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 पर 4 विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद नबी और हशमतउल्लाह शहीदी ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मोहम्मद नबी ने 84 रनों की पारी खेली। वहीं हशतमउल्लाह शहीदी ने 52 रनों की पारी खेली।

उसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 21, गुलबदीन नईब ने 22, नांगेलिया खरोटे ने 27 और राशिद खान ने 10 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी करते हुए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने भी 4 विकेट चटकाए और शोरिफुल इस्लाम को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने में बिखरी बांग्लादेश की टीम

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम एक समय बहुत अच्छी स्थिति में दिख रही थी। लेकिन ए एम गजनफर ने 6 विकेट लेकर बांग्लादेश टीम को सस्ते में समेट दिया और मुकाबले को 92 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने 33, नजमुल शांतो ने 47, मेहदी हसन मिराज ने 28 और तौहीद ह्रदोय ने 11 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आकंड़ें तक नहीं पहुंच सका। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए गजनफर ने 6, राशिद खान ने 2, ओमरजई ने 1 और नबी ने 1 विकेट चटकाए।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास