अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! तीन खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Afghan Cricketers Death News: पाकिस्तान के हवाई हमले में तीन अफगानी क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया। अब दोनों देशों के क्रिकेटिंग रिश्ते खत्म होने की कगार पर हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Afghan Players Killed Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन अफगानी क्रिकेटर भी शामिल थे। इस हमले में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अफगान क्रिकेटर पक्तिका की राजधानी शराना में खेले गए एक फ्रेंडली मैच के बाद घर लौट रहे थे, तभी अचानक यह हमला हुआ।

पाकिस्तान की इस कायराना कार्रवाई ने पूरे अफगानिस्तान में गुस्से की लहर फैला दी है। इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी टी20 त्रिकोणीय सीरीज से नाम वापस लेने का निर्णय लिया है।

ACB ने पाकिस्तान दौरे से किया इनकार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए साफ किया कि वह पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेलेगा। यह त्रिकोणीय सीरीज पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में प्रस्तावित थी। लेकिन इस घटना के बाद एसीबी ने इसे पूरी तरह से बॉयकॉट कर दिया। एसीबी ने कहा कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून की शहादत पर गहरा शोक प्रकट करता है और पाकिस्तान के इस हमले को बर्बर व अमानवीय मानता है। बोर्ड ने इसे अफगान क्रिकेट और पूरे खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

पीसीबी को रिप्लेसमेंट टीम की तलाश

अफगानिस्तान के हटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब किसी दूसरी टीम को इस सीरीज में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ट्राई सीरीज तय समय पर ही आयोजित की जाएगी और नई टीम के नाम का ऐलान जल्द होगा।

पाकिस्तान बोर्ड ने नेपाल और यूएई जैसी टीमों से संपर्क किया है, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता किसी टेस्ट खेलने वाले देश को शामिल करने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान की जगह सीरीज में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, पाकिस्तान 11 से 15 नवंबर के बीच श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज भी खेलेगा।

अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा मिलने के बाद से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। हालांकि, अतीत में अफगानिस्तान की ए टीम पाकिस्तान में ट्रेनिंग करती रही है और कई अफगानी खिलाड़ी वहां के घरेलू टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि एशिया कप 2025 से पहले शारजाह में हुई ट्राई सीरीज के दौरान दोनों देशों के दर्शकों को अलग-अलग बैठाया गया था ताकि किसी विवाद की स्थिति न बने। अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत ने इन रिश्तों में आई खाई को और गहरा कर दिया है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा